Pages

Sunday, 5 August 2012

कैसा रहेगा दिन........ आज का राशिफल.........6 अगस्त 2012, सोमवार...........




मेष (Aries):- लाभदायक समय के बावजूद आपके मन की परेशानी आज के दिन भी जारी रहेगी। अपनी चिंताओं का समाधान करने के लिए आप कोई तीसरा रास्ता भी अपनाने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी ध्यान रहे कि ऐसे प्रयासों में आपको असफलता भी मिल सकती है।

वृष (Taurus):- कठोर परिश्रम करने के बावजूद आज के दिन आपको वांछित लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। यद्यपि आपकी सूझबूझ और तरकीब इतनी अचूक है कि कहीं पर भी रुकावट आने की आशंका नहीं थी। लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां और समय साथ नहीं देता है।

मिथुन (Gemini):- आज के दिन आपको किसी कठिन काम के बन जाने की खुशी प्राप्त होगी। संतान पक्ष या पारिवारिक जनों की ओर से भी आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप कुछ और अधिक प्रयास करेंगे तो आपकी आमदनी के स्त्रोत भी बढ़ सकते हैं।

कर्क (Cancer):- एक साधारण सी सफलता के चलते आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ चढ़ कर रहेगा। किसी विवाद या कानूनी मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। फिलहाल आपके शत्रु और विरोधी शांत रहेंगे। यदि आप पथ्य परहेज से रहें तो आपको स्वास्थ्य भी कुछ हद तक सुधर सकता है।

सिंह (Leo):- काफी मेहनत और परिश्रम के बाद भी आज के दिन आपको वांछित लाभ की प्राप्ति में अवरोध झेलना पड़ेगा। यह भी सही है कि जितनी मेहनत आजकल आप कर रहे हैं उसके अनुरूप अच्छे परिणाम आपको नहीं मिल पा रहे हैं। शायद आपकी खिन्नता और चिड़चिड़ेपन का यही कारण हो सकता है।

कन्या (Virgo):- बहुत सोच विचार और परिश्रम के बावजूद आज का दिन आपके लिए व्यर्थ की दौड़भाग लेकर आ रहा है। जिस व्यक्ति से आप समय लेकर मिलने जा रहे हैं उसका अपनी जगह से नदारद रहना भी आपके लिए खेद का विषय होगा। अगर आप इधर उधर भटकना छोड़ दें और शाम तक अपने काम से काम रखें तो किसी भारी खर्च या संकट से बच सकते हैं।

तुला (Libra):- काफी समय के बाद अच्छे सौभाग्य और समय की बलवानता का अहसास आपको आज होने वाला है। किसी अज्ञात व्यक्ति के जरिए आपको अच्छा लाभ या कार्यक्षेत्र में तरक्की करने का अवसर मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य एवं सामाजिक दायरे में भी सुधार आ जाएगा।

वृश्चिक (Scorpio):- वैसे तो आपका अधिकांश समय ठीक-ठाक ही व्यतीत हो रहा है, लेकिन कुछ दिनों के लिए आपको अपने प्रत्येक काम में सावधानी रखना अच्छा रहेगा। आपको यह भी सलाह दी जाती है कि आप किसी दूसरे के विवाद या झगड़े में नहीं पड़ें। जो भी काम आप कर रहे हैं उसमें शुरुआती कठिनाई जरूर है, लेकिन यह भी सुनिश्चित है कि आगे चलकर आपको इच्छित लाभ हो सकता है।

धनु (Sagittarius):- अशुद्ध गोचर के कारण आज के दिन आपका मन कई प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त रहेगा। हो सकता है आपको आगे चलकर किसी भारी नुकसान का भी सामना करना पड़े। किसी अटके हुए काम को बनाने के लिए दोपहर बाद का समय कुछ अनुकूल जरूर है, लेकिन कुल मिलाकर समय अभी सार्थक नहीं हो पाएगा।

मकर (Capricorn):- आज के दिन आपको किसी विचारे हुए काम को पूरा करने की अभीष्ट सिद्धि मिलेगी। जो काम आपने शुरू किए थे उनमें अच्छी प्रगति और उन्नति को देखकर आपको भी हर्ष होगा। दोपहर के बाद ग्रहों की तेज चाल से कुछ अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। यार दोस्त एवं परिजनों के बीच भी आपकी पहुंच अच्छी होगी।

कुंभ (Aquarius):- आज के दिन आपके मन में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी। जो भी काम आप गंभीरता से करेंगे उन सभी प्रयासों में शाम तक सफलता मिल जाएगी। कुछ लोगों को चल और अचल संपत्ति का भी लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से किसी गहरी चिंता का भी निवारण होगा।

मीन (Pisces):- आज सुबह-सुबह ही कोई अच्छा संदेश आपके शारीरिक और मानसिक कष्ट को दूर कर देगा। किसी अभिन्न मित्र या परिजन से चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा। दिन के समय बारंबार लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार और कारोबार में प्रगति होने से आगे चलकर अच्छे धनलाभ की भी आशा रहेगी।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110

No comments:

Post a Comment