Pages

Sunday, 9 September 2012

कैसा रहेगा दिन........ आज का राशिफल...........10 सितम्बर 2012, सोमवार ......


कैसा रहेगा दिन........
आज का राशिफल...........10 सितम्बर 2012, सोमवार ......

मेष (Aries):- काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगडे़ आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। ऑफिस में कॉलीग्स आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

वृष (Taurus):- आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। काफी वक्त से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस के मामले में कोई नई डील करने से पहले जांच-पड़ताल करना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेना फायदेमंद नहीं होगा।

मिथुन (Gemini):- फाइनैंस से जुडे़ फैसले आज ले लें। आगे के दो-तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। दोपहर बाद किसी पुराने दोस्त से ईमेल या एसएमएस के जरिए संपर्क हो सकता है। पुराना प्यार लौट सकता है।

कर्क (Cancer):- आप में से कुछ लोगों का दिल आध्यात्म और मेडिटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है।

सिंह (Leo):- जीवन साथी का पूरा सपोर्ट आपके साथ है, इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत और टाइम देना पडे़ तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। बस अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाते चलें। प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी की चर्चा हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा।

कन्या (Virgo):- क्रिएटिव कामों में रुचि बढे़गी। इधर-उधर की बातों की बजाए अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। उसके जरिए थोड़े-बहुत पैसे भी कमाने के चांस हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन सूझ-बूझ से वह शाम तक टल भी जाएगी। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें।

तुला (Libra):- घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नजर रखें। अपने अच्छे बिहेवियर से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक (Scorpio):- अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। पॉलिटिक्स में रुचि बढ़ेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय जेब थोड़ी ढीली हो सकती है लेकिन हर बार पैसों का फायदा-नुकसान देखने के बजाए रिश्तों की मजबूरी को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है। स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य को ढूंढने में कामयाब हो जाएंगे।

धनु (Sagittarius):- ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भाग-दौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा ताम-झाम की जरूरत नहीं होती, बस दिल में लगन होनी चाहिए। आपके प्रेमी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा।

मकर (Capricorn):- घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा, लेकिन एक बार आप अपने कामों को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अंत में काफी संतुष्टि मिलेगी। याद रखिए संतुष्टि पाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्हें पढ़ लेना जरूरी है।

कुंभ (Aquarius):- सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। ईमेल चेक करते रहें। आस-पास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्या पता बिजनेस के साथ साथ प्यार की डील भी फिक्स हो जाए। हंसमुख लोगों से मुलाकात होगी।

मीन (Pisces):- दिन धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, दोपहर में वही आपको खुशी देंगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझ-बूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुडे़ कामों के नतीजे शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।



सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110

No comments:

Post a Comment