Pages

Sunday, 16 September 2012

कैसा रहेगा दिन........ आज का राशिफल.............17 सितम्बर 2012, सोमवार ......


कैसा रहेगा दिन........
आज का राशिफल.............17 सितम्बर 2012, सोमवार ......

मेष (Aries): आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा। और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दांपत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे।

वृष (Taurus): किसी पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा और मनोवांछित की प्राप्ति होगी। आप पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन (Gemini): लाभकारी समय है युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। कनिष्ठ सदस्यों अथवा संतान पक्ष के कारण परेशानी होगी। खान-पान में परहेज करवाना ही युक्ति संगत है, अन्यथा पेट खराब जैसी समस्याएं बनी रहेंगी।

कर्क (Cancer): कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी आपको दबाव में रखेंगे। परिवर्तन की आशंका भी रहेगी। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। असफलता के कारण दुख होगा। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें।

सिंह (Leo): पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार व विचारों में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

कन्या (Virgo): भागदौड़ और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी। सुख व दुख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें।

तुला (Libra): सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्य साधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio): उत्सव व त्यौहार में सम्मलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे, पर समझदारी से काम लें।

धनु (Sagittarius): कार्य क्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

मकर (Capricorn): दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत योनि का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि उनसे बनाकर रखें तभी सहायता मिलेगी।

कुंभ (Aquarius): व्यर्थ के संदेह और तर्क-वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। किसी फिल्मी हस्ती से मेल मुलाकात होगी। सौदे में कठिनाई होगी। हो सकता है कि यात्रा निरस्त करनी पड़े।

मीन (Pisces): पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षा की शुरुआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है, जिससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। व्यय भार बढ़ेगा। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110

No comments:

Post a Comment