Pages

Monday, 31 December 2012

आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ........


मित्रो, नया वर्ष सन 2013 आ रहा है । जाहिर है नए साल से आप सभी को बहुत उम्मीदें होंगी । उन्हें पूरी करने के लिए नए वर्ष मे पूरा प्रयत्न भी करेंगे , लेकिन मेहनत के साथ आखिर में लक का जो कुछ पर्सेंट है, वह साथ देगा या नहीं ? आइए जानते है की आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ........

मेषः आर्थिक गतिविधियों के लिए यह साल उत्तम बना रहेगा। शादी के योग्य लोगों को बेहतर वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे और मंगलकाज के योग बनेंगे। 30 मई 2013 से बृहस्पति के मिथुन राशि में प्रवेश के साथ भाग्य से जुड़े मामलों में सफलता बढ़ेगी। आय के साधन वर्ष के उत्तरार्ध में अधिक प्रभावी बन पड़ेंगे। 23 दिसंबर 2012 से केतु के मेष राशि में आने से कार्यगति प्रभावित हो सकती है। शंकालु प्रवृत्ति के बढ़ने से नकारात्मकता हावी रह सकती है। राशि स्वामी मंगल के वर्ष के पूर्वार्ध में शुभ भावों से गुजरने से करियर और प्रशासन से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। बेहतर घर प्राप्ति का लक्ष्य भी इस वर्ष हासिल हो सकता है। कारोबारियों को व्यवहार कुशलता और बौद्धिक सक्षमता का लाभ मिलेगा। जीवन स्तर में चढ़ाव की स्थिति रहेगी। पूर्वार्ध में बृहस्पति का दूसरे भाव में विचरण धनधान्य के भंडार भरे रहने का संकेत है। पिता और ससुराल पक्ष से शुभदायक परिणाम मिलेंगे। निजी जीवन में संतुलन कायम रखने के लिए साथी की बातों को महत्त्व दें। उतावलापन और तुरंत प्रत्युत्तर देने से प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा और प्रेम सम्बन्ध के मामले सामान्य बने रहेंगे। संतान से इस वर्ष अधिक अपेक्षा न रखें। सुख की उपलब्धता औसत रहेगी। 9 नवम्बर 2012 से राशि स्वामी मंगल के भाग्य स्थान में प्रवेश के बाद शुभता तेजी से बढ़ेगी।

वृषः लाभ की स्थिति का निर्माण 23 दिसंबर 2012 से होने लगेगा। जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने सेहत और व्यक्तिव निखार के लिए बेहतर साबित होंगे। आशंका, भय और नकारात्मकता युक्त विचारों में कमी आएगी। दीर्घकालीन योजना पर अमल के लिए सर्वाधिक श्रेष्ठ तरीका यह रहेगा कि साल के पूर्वार्ध में मनोयोग से तैयारी करें और जून के आरम्भ के साथ इस पर अमल करने पर जोर दें। विवाह के योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव उपलब्ध होंगे। इनकी श्रेष्ठता 30 मई से बृहस्पति के मिथुन राशि में प्रवेश के बाद और बढ़ सकती है। जॉब और करियर में बदलाव का इन्तजार कर रहे हैं तो वर्ष की शुरुआत के साथ ही इस पर अमल करने के बारे में सोच सकते हैं। वर्षभर पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। शत्रु निष्प्रभावी बने रहेंगे। आर्थिक गतिविधियों में सामान्यता बनी रहेगी। करियर से ज्यादा यह साल व्यक्तिगत उपलब्धियों के अधिक शुभकारक रहेगा। भाग्य से जुड़े मामले प्रभावी बने रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में रुचि उत्तरोत्तर बढ़ती रहेगी। विवादों में सफलता का योग है। इस वर्ष अनदेखे कर दिए गए विवाद उभरने का भी योग है। सफलता का प्रतिशत उच्च बना रहेगा। बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए बुध और शनि गृह की शुभता बढ़ाने का प्रयास करें। खाने में हरी सब्जियां और सलाद पर जोर दें। महत्वपूर्ण कार्यों को वर्ष के उत्तरार्ध में करने पर स्थिति और बेहतर रह सकती है।

मिथुनः श्रेष्ठ कार्यों को मूर्तरूप देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दें। लंबे समय से इच्छित परिणाम की अभिलाषा इस वर्ष पूरी हो सकती है। विवादों में राहत मिलने से खुद को भारमुक्त अनुभव करेंगे। उत्तरार्ध में और बेहतर परिणाम हासिल होंगे। भाग्य से जुड़े मामले थोड़े प्रयास से सकारात्मकता के संकेत देने लगेंगे। 23 दिसंबर 2012 के बाद व्यर्थ विवादों और अनचाहे खर्चों से राहत मिलेगी। बाधा उत्पन्न करने वाले विरोधियों से मुक्ति की राह खुलेगी। लीक से हटकर या कम प्रभावित करने वाले कार्यों में बेहतर धनलाभ के योग बनेंगे। कारोबारियों के लिए सलाह है कि केवल स्वयं पर भरोसा करें। शिक्षा और पठन पाठन के क्षेत्र में इस वर्ष श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। गंभीर विषयों को आसानी से समझ सकेंगे। प्रेम संबंधों में तुलनात्मक रूप से रूचि कम रहेगी। स्वयं पहल कम ही करेंगे। अच्छी बात यह होगी जो भी सम्बन्ध और मित्र आप बनाएंगे वे विश्वसनीय और दीर्घकालिक होंगे। 30 मई 2012 से बृहस्पति के मिथुन राशि में आने के बाद आपके व्यवहार में धीरता बढ़ेगी। उतावलापन कम होगा। लोगों में विश्वसनीयता बढ़ेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को बेहतर प्रस्ताव हासिल होंगे। वर्षभर में सफलता का प्रतिशत औसत से ऊंचा रहेगा। फरवरी-मार्च में प्रशासनिक कार्यों में इच्छित परिणाम दिखाई देने लगेंगे। विशेष सुफल के लिए शुक्र गृह का प्रभाव बढ़ाएं। इसके लिए रहन-सहन में सुधार लाएं।

कर्कः यह वर्ष आपके लिए सहजता से गतिमान रहने के संकेत लेकर आ रहा है। अतिउत्साह और उतावलापन बड़ी कमजोरी के रूप में न उभर पाएं इसके लिए अविलम्ब आवश्यक उपाय करना शुरू कर दें। प्रतिदिन सैर पर निकलें। प्रार्थनालय में नियमित जाने का प्रयास करें। योग और सात्विक भोजन पर जोर दें। बोलने से ज्यादा सुनने की आदत बनाएं। चिंता-भय से मुक्ति के लिए ईश्वर में आस्था बढ़ाएं। अतार्किक विधि से लाभ कमाने के उपायों को सिरे से ख़ारिज कर दें। 23 दिसंबर 2012 के बाद प्रशासनिक कार्यों में अतिरिक्त समय लेकर पहल करें। पारिवारिक मामलों में अड़ियल रुख न अपनाएं। मार्च माह के उत्तरार्ध से जून पूर्वार्ध तक प्रयासों में सक्रियता बढ़ाकर महत्व के कामों को समय रहते पूरा कर लेने पर जोर दें। शुभता का प्रतिशत इस वर्ष औसत से कम रहेगा। सफलता प्राप्ति मेहनत और सटीक प्रयासों पर निर्भर करेगी। लापरवाही और आलस्य से काम प्रभावित हो सकते हैं। नवीन कार्यों की शुरुआत बिना ठोस योजना के ना करें। घर के बड़ों और अनुभवियों की सलाह को गंभीरता से सुनें और उचित विचार कर अमल करें। प्रेम संबंधों में पहल से बचें। सादा जीवन उच्च विचार की अवधारणा को अपनाने से बाधाएं कम होंगी। विवाह आदि की सोच रहे हैं तो आने वाली सर्दियों में इस मंगलकार्य को कर लेने पर जोर दें। करियर में बदलाव से पहले मित्रों से रिस्क डिस्कस कर लें।

सिंहः इस साल सफलता का प्रतिशत श्रेष्ठ बना रहेगा। 15 दिसंबर 2012 से आपका समय और बेहतर होने से कार्य बाधाएं स्वतः दूर होती चली जाएंगी। 23 दिसंबर 2012 से राहू के पराक्रम भाव में आने के बाद सक्रियता औसत से ज्यादा हो जाएगी। कार्यक्षेत्र की बाधाएं भी कम होती चली जाएंगी। अधिक सफलता के लिए सूर्य की पहली किरण को अंजुली में भरकर चेहरे पर मलने का टोटका आजमा कर देखें। माता-पिता और बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें। संयुक्त परिवार में आस्था बढ़ेगी। दूर देश तक ख्याति का विस्तार होगा। विदेश यात्रा संभव है। जून 2013 के बाद प्रतियोगियों को इच्छित परिणाम हासिल हो सकते हैं। विवाह के योग्य लोगों को मनोनुकूल रिश्तों के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। घर और समाज में होने वाले मांगलिक कार्य कलापों में उचित सम्मान हासिल होगा। लोग आपके बड़प्पन की सराहना करेंगे। लोक जीवन में श्रेष्ठ माने जाने वाले कार्यों को करने से मान प्रतिष्ठा और धन की प्राप्ति होगी। शिक्षा और शौर्य प्रदर्शन में आगे रहेंगे। वर्षभर उत्साह और कार्योपयोगी ऊर्जा का संचार बना रहेगा। नौकरीपेशा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और उसका उचित प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यवहार में नरमी और संतुलन बनाए रखें। व्यर्थ के शक्ति प्रदर्शन में क्षमताओं को नष्ट न करें। सितारों की शुभता में वृद्धि के लिए समाज हित से जुडी नवीन योजनाओं को मूर्तरूप देने का प्रयास करें।

कन्याः वर्ष औसत फलकारक है। मेहनत और सटीक कार्यगति पर सफलता का प्रतिशत निर्भर होगा। खानपान और रहन-सहन में लापरवाही से बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। बड़बोलापन और व्यर्थ टीका-टिप्पणी सबसे बडे़ शत्रु साबित होंगे। वाचालता पर तुरंत प्रभाव से अंकुश लगाने की आवश्यकता है। गुप्त विरोधियों और आकस्मिक आपदाओं से कार्यगति बाधित होती रहेगी। 23 दिसंबर 2012 से राहू-केतु के राशि परिवर्तन से धनहानि और व्यर्थ की बाधाएं परेशानी बढ़ाएंगी। रक्त संबंधियों और कुटुंबियों से मतभेद न बढे़ं इसके लिए धैर्य और आम सहमति को अपनाएं। शिक्षा, प्रेम और संतान के मामले सामान्य बने रहेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। वर्ष धन लाभ की अपेक्षा व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए अधिक सहज रहेगा। सामाजिक और निजी जीवन बेहतर बना रहेगा। बृहस्पति के 30 मई 2013 तक भाग्य स्थान में बने रहने से कला और मनोरंजन से जुड़े लोगों को उपलब्धि हासिल करने में आसानी होगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। विद्यार्थी इच्छित परिणाम पा सकेंगे। इसके बाद करियर में सकारात्मक बदलाव का योग है। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। विरोधियों की सक्रियता वर्ष के उत्तरार्ध में अधिक परेशान कर सकती है। समय की शुभता बढ़ाने के लिए जरूरतमंदों की मदद
करें। महत्वपूर्ण कार्य पूर्वार्ध में करने का प्रयास करें।

तुलाः समय की शुभता का अधिकाधिक लाभ उठाएं। वर्षभर सकारात्मक संकेत मिलते रहेंगे। जो भी नकारात्मकता और आशंका प्रभावित करेगी वह आपके द्वारा ही निर्मित होगी। 23 दिसंबर 2012 से राहू का तुला और केतु का मेष राशि में आना निजी जीवन में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। चंचलता बढ़ा सकता है। धैर्यपूर्वक एवं स्थिर होकर कार्य करने में कठिनाई अनुभव कर सकते हैं। 30 मई 2013 के बाद बृहस्पति के भाग्य स्थान में आने के बाद आपके समस्त श्रेष्ठ कार्य संभव हो सकेंगे। लाभ की गतिविधियों में तेजी आएगी। बंधुओं से नजदीकियां बढे़ंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा। लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। शैक्षिक कार्यकलाप परिणामदायक बन पड़ेंगे। प्रेम संबंध हितकारक बने रहेंगे। कुलीन परिवारों से विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। देशाटन और विदेश यात्रा पर जा सकेंगे। भ्रमण एवं अनोखे मनोरंजन में रुचि लेंगे। साहसिक कार्य करने का जोखिम उठा सकेंगे। साल का उत्तरार्ध अधिक शुभकारक बन पाएगा। करियर में बदलाव की सोच है तो जून आने तक धैर्य रखें। नवीनता के नाम पर अव्यावहारिक कारोबार को करने से पहले इसके समस्त पहलुओं पर तार्किक विचार कर लें। लाभ का प्रतिशत उच्च बना रहेगा। शनि गृह की शुभता बढ़ाने के लिए जरूरतमंदों को सहयोग करें।

वृश्चिकः विवेक और तर्क को सर्वोपरि रखते हुए समस्त गतिविधियों में सहजता बनाए रखने पर जोर दें। सितारों की चाल आपके लिए सामान्य से कम शुभ है। जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और कर्मठता की प्रमुख भूमिका होगी। स्वयं को नौकरी और कारोबार के अनुरूप अपडेट रखें। नवीन तकनीक से बचने की जुगत लगाने के बजाय उन्हें अपनाने पर ध्यान केन्द्रित करें। हो सके तो खुद को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक संस्थानों और कोचिंग्स का सहारा लें। अनुशासन और नियमितता से अपनी स्वीकार्यता और विश्वसनीयता बढ़ाने का प्रयास करें। ध्यान रखें, सीख और सुधार के लिए प्रतिकूलता सबसे प्रभावी कारक होती है। 23 दिसंबर 2012 से नकारात्मकता में कमी आएगी और निजी जीवन में आनंददायक पलों की रचना होगी। अनावश्यक विवाद तंग कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार के अनियोजित खर्च से बजट प्रभावित न हो इसके लिए कुछ पैसा अतिरिक्त जुटाकर रखें। विवाह या किसी मंगलकार्य को करने की सोच रहे हैं तो 30 मई 2013 से पूर्ण करने का प्रयास करें। इसके बाद बृहस्पति की शुभता कम हो जाने से कार्य बाधा बढ़ेगी। राशि स्वामी मंगल बीच-बीच में रहत उपलब्ध करते रहेंगे और जोश भरते रहेंगे। उत्तेजना, अधीरता और वाचालता से खुद को बचाने की कोशिश करें। माता-पिता, बड़ों और भगवान में आस्था रखकर गतिमान रहें। कुशलता बढ़ेगी।

धनुः वर्षभर शुभता का प्रतिशत बढ़ते क्रम में रहेगा। आंशिक बाधाओं की चिंता किए बिना कारोबार को श्रेष्ठता के स्तर पर ले जाने का प्रयास करें। आय के नवीन स्त्रोतों की रचना होगी। आर्थिक पक्ष उल्लेखनीय बना रहेगा। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए लाभ का प्रतिशत बेहतर रहेगा। 23 दिसंबर 2012 को राहू-केतु का राशि परिवर्तन घर परिवार में सुख शांति लाएगा एवं धनलाभ में सहायक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रयास करना होगा। संतान यदि जिम्मेदारी निभाने लायक हो गई है तो उनपर अनावश्यक ढंग से अपनी सोच न थोपें। करियर के मामले बेहतर बने रहेंगे। 30 मई 2013 के बाद राशि स्वामी बृहस्पति का मिथुन में संचरण शुभता को और बढ़ाएगा। समाज के श्रेष्ठ कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करेंगे। कारोबारी सहयोगी, करीबी और मित्रों में सम्मान बढे़गा। लोग समस्याओं से बचने के लिए आपसे मदद और परामर्श ले सकते हैं। धार्मिकता और आध्यात्मिकता में मन रमेगा। व्यक्तित्व निखार और तेजस्विता में वृद्धि होगी। देश-विदेश में ख्याति विस्तार के साथ पुरस्कार प्राप्ति का भी योग बन सकता है। सपरिवार मनोरंजक भ्रमण और विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। सत्ता से नजदीकियां प्रबल होंगी। राजनीति में उच्च पद हासिल कर सकते हैं। खुद को तैयार कर जुट जाएं क्योंकि अक्सर मिलता उतना ही है जितना बड़ा पात्र होता है। जनसंपर्क बेहतर बनाने पर जोर दें।

मकरः राशि स्वामी शनि की शुभता का संचार वर्ष भर बना रहेगा। कर्म क्षेत्र में मनोवांछित परिणाम संभव हैं। लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ेगी। नववर्ष की शुरुआत में मंगल की मकर में उच्च स्थिति आपको कठिनतर कार्यों को कर पाने की प्रेरणा देगी। झगड़ों और विवादों से खुद को बचाते हुए सकारात्मक कार्यकलापों पर फोकस बनाए रखें। 23 दिसंबर 2012 से राहू-केतु के राशि परिवर्तन से घरेलू मामलों में व्यवधान बढ़ सकते हैं और सुख प्रभावित हो सकता है। कारोबार के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। निजी जीवन में अप्रत्याशित परेशानियां तनाव भर सकती हैं। बेहतर होगा कि घरेलू मामलों में कम सक्रियता दिखाएं। विवेक उच्च स्तर पर बने रहने और शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धिपूर्ण प्रदर्शन से साथियों से आगे निकल सकते हैं। विरोधियों के प्रयास आपको प्रभावित करने में नाकाफी होंगे। पूरी तैयारी के साथ लक्ष्य केंद्रित बने रहें। सफलता का प्रतिशत उच्च रहेगा। 30 मई 2013 के बाद बृहस्पति का मिथुन में भ्रमण शत्रु नाशक साबित होगा। खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए धन संग्रह पर जोर दें। एक कारोबार में समस्त धन का निवेश करने के बजाय इसे संतुलित ढंग से नियोजित करें। जीवन स्तर में सुधार बढ़ते क्रम में रहेगा। भाग्य के मामलों में लाभ का प्रतिशत औसत से अधिक बना रहेगा। कुलीन परिवार से रिश्ता जुड़ सकता है। प्रोफेशनल्स के लिए यह वर्ष बेहतर साबित होगा। व्यक्तित्व विकास पर जोर दें।

कुंभः मनोरंजन और लेखन कार्य से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष विशेष उपलब्धि लेकर आया है। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी और सुख देने वाले पलों की रचना नियमित अंतराल से होती रहेगी। राशि स्वामी शनि के भाग्य स्थान में संचरण से दीर्घकालिक लाभ के योग बनेंगे। हालांकि 23 दिसंबर 2012 से केतु के भी भाग्य स्थान में आने के बाद मेहनत से सफलता अर्जित हो सकेगी। सूचनाओं की अधिकता बनी रहने से कई बार इनके कारण उचित चुनाव में अड़चन आएगी। इससे कार्य बाधा का सामना करना पड़ सकता है। 30 मई 2013 से बृहस्पति के मिथुन में प्रवेश के साथ आर्थिक गतिविधियां तेज होने लगेंगी। आध्यात्मिकता का भाव समाज और आमजन के लिए अतिरिक्त करने को प्रेरित करेगा। राजनीतिक दखल में बढ़ोतरी होगी। वर्ष के अंतिम महीनों में श्रेष्ठ वैवाहिक प्रस्ताव मिलने से चट मंगनी पट ब्याह की सोच सकते हैं। निजी जीवन शुभकारक बना रहेगा। साथी की बातों को गंभीरता से लेने की आदत परिवार में खुशियां बढ़ा सकती है। विमान यात्राओं का योग बना रहेगा। पूर्वार्ध में आय-व्यय में संतुलन बनाने के लिए सुख-सुविधाओं से समझौते करने पड़ सकते हैं। भाग्य के भरोसे किसी मामले को न छोड़ें, यथासंभव प्रयास करें। अन्यथा पछताना पड़ सकता है। लाभ का प्रतिशत औसत से अधिक बना रहेगा। शुभता पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध में अधिक प्रभावी रहेगी।

मीनः 'रहिमन चुप्पी साधिये, देख दिनन के फेर। जब अच्छे दिन आहिहें बनत न लगिहे देर।' इन पंक्तियों को याद कर, इन पर अमल करने पर जोर दें। सितारों की चाल संकेत कर रही है कि सुनें सबकी पर करें मन की। आकस्मिक व्यवधान और गुप्त शत्रुओं की सक्रियता तंग कर सकती है। रफ़्तार के खेल में खुद को शामिल होने से रोकें। जल्दबाजी और अतार्किक लाभ की बातों पर भरोसा न करें। महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत 23 दिसंबर 2012 से पहले कर लें, तो बेहतर रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और कड़वा बोलने से बचने के लिए प्रत्युत्तर देने में जल्दी न करें। जीवनसाथी के साहस और समझ से बिगड़े काम बन सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में साथी को शामिल करना संभव हो तो, ऐसा अवश्य करें। इससे लाभ का प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी। करियर में सामान्यता बनाए रखने के लिए क्षणिक लाभ युक्त प्रलोभनों से प्रभावित न हों। विवाहादि के लिए वर्ष का पूर्वार्ध अधिक अनुकूल होगा। 30 मई 2013 से बृहस्पति के मिथुन राशि में प्रवेश के साथ बाधाएं बढ़ जाएंगी। संयुक्त परिवार और साझेदारी वाले कार्यों में भ्रमपूर्ण परिस्थितियों से गड़बड़ी की आशंका बनी रहेगी। धन संग्रह की आदत पर जोर दें। उत्तरार्ध में अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। सेहत से जुड़े मामले सामान्य बने रहेंगे। परिस्थितियों की शुभता बढ़ाने के लिए हनुमान जी की अर्चना करें। पूर्ण सफेद रंग के खादी वस्त्र पहनने से भी राहत बढ़ेगी। गुनगुना निर्मल जल पीकर दिन की शुरुआत करें।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......वृश्चिक राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......


आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......वृश्चिक राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

मित्रो, नया वर्ष सन 2013 आ रहा है । जाहिर है नए साल से आप सभी को बहुत उम्मीदें होंगी । उन्हें पूरी करने के लिए नए वर्ष मे पूरा प्रयत्न भी करेंगे , लेकिन मेहनत के साथ आखिर में लक का जो कुछ पर्सेंट है, वह साथ देगा या नहीं ? आइए जानते है की आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ........ वृश्चिक राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

 परिवार: पारिवारिक मामलों में यह साल मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने के कारण वर्ष के दूसरे भाग में परिवार के किसी सदस्य की बीमारी की वजह से आप चिंतित रह सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

स्वास्थ्य: साल के शुरुआत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने के कारण धीरे-धीरे आप अपनी शारीरिक ऊर्जा को कम होता हुआ अनुभव करेंगे। कुछ बेवजह की यात्राएं करने से भी आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड सकता है। परिवार के कुछ लोगों का स्वास्थ्य भी प्रतिकूल रह सकता है।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग बडी अनुकूलता लिए हुए है। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है, उनका विवाह होने के योग प्रबल हैं। सगाई अथव प्रेम में प्रगाढता के लिए भी समय काफी अनुकूल है। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय उत्तम फलदायी है। आप जीवन साथी के साथे आनंद मनाएंगे। घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है। आपकी इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको प्रेम प्रसंगों के मामले में सावधानी से काम लेने की जरूरत है अन्यथा बदनामी का भय उत्पन्न होगा।

कार्यक्षेत्र: वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति का गोचर अनुकूल है। साथ की केतू भी अनुकूलता लिए हुए है। इस कारण से साल के पहले हिस्से में व्यापार या नौकरी इत्यादि के विकासशील होने की अच्छी संभावनाएं रहेंगी। आप बहु प्रतीक्षित व्यवसायिक यात्रा करेंगे। अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढेंगे। अगर नौकरी पेशा हैं तो नौकरी की हालतों में सुधार होगा। व्यापार के विस्तृत होने की संभावना है। इस दौरान हर क्षेत्र से आपको सम्मान मिलेगा। वर्ष के दूसरे भाग में निवास स्थान या नौकरी का परिवर्तन संभावित है। प्रतिद्वंदी आपकी प्रतिष्ठा पर आंच लाने की कोशिश करेंगे।

धन: धन के लिहाज से यह साल मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा लेकिन पैसों को लेकर आपको अधिक परेशानी नहीं उठानी पडेगी। यदि आपके पैसे कहीं फसे हुए हैं तो थोडे से प्रयास से वो आपको मिल जाएंगे। इस वर्ष पैसों को लेकर की गई यात्राओं से लाभ मिलेगा। लेकिन अपनों के बीमार या कर्जदार होने के चलते आपको खर्चे भी करने पडेंगे। घूमने फिरने की योजना पर धन खर्च हो सकता है। खर्चे कमाई से अधिक रह सकते हैं।

उपाय:
सूर्य-यंत्र और मंगल-यंत्र की पूजा करनी आवश्यक है। इन दोनों यंत्रों को चांदी में बनवाकर सिद्ध करवाने के उपरान्त प्रतिदिन घी और गुग्ल की धूप में पूजना चाहिए। साथ ही मंगल मंत्र की 11 बार जप-आराधना करनी चाहिए। हाथ में शुद्ध मूंगा गले में 3 मुखी या 4 मुखी रूद्राक्ष धारण करें। इसके अलावा अगर शनि दशा या राहु दशा हो तो किसी मन्दिर में जाकर रूद्राभिषेक और सप्तधारा नदियों में स्नान करना चाहिए।


सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......तुला राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......


आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......तुला राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

मित्रो, नया वर्ष सन 2013 आ रहा है । जाहिर है नए साल से आप सभी को बहुत उम्मीदें होंगी । उन्हें पूरी करने के लिए नए वर्ष मे पूरा प्रयत्न भी करेंगे , लेकिन मेहनत के साथ आखिर में लक का जो कुछ पर्सेंट है, वह साथ देगा या नहीं ? आइए जानते है की आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ........ तुला राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

परिवार: यह वर्ष आपके पारिवारिक मामलों के लिए बहुत अनुकूल नहीं हैं। अत: परिवार से जुडे हर मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। कलह क्लेश का वातावरण बना रह सकता है । घर के वातावरण को सुखमय बनाये रखने के लिए  आपको  अपनी  कुछ  आदतों  पर  नियंत्रण  लगाने  की  सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। प्रथम भाव में राहु और शनि का गोचर आपको शारीरिक कष्ट देने का संकेत है। छोटी- मोटी  बीमारी  का  प्रभाव हमेशा रह सकता है। बीच-बीच  स्वास्थ्य  ज्यादा  प्रतिकूल  रह सकता है। शारीरिक के अलावा मानसिक कष्ट भी रह सकते हैं। दिमाग को शांति नहीं मिलेगी। मानसिक चिन्ताओं के कारण तकलीफ होगी।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं रहेगा। यदि आपने जरा भी लापरवाही दिखाई या छोटी बात को बडा मुद्दा बनाने की कोशिश की तो आपके सम्बंध बिखर सकते हैं। प्रेमी/ प्रेमिका से झगड़े और विवाद होने की पूरी संभावना है। किसी भी सम्बंध को तोडने या जोडने के मामले जल्दबाजी न करे ।

कार्यक्षेत्र: कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान रह सकते हैं। यदि आप कुछ नया करने जा रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुडे अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यदि आप का व्यापार पार्टनरशिप में है तो आप अपने पार्टनर से असंतुष्ट रह सकते हैं। यदि किसी ऐसे काम का प्रस्ताव आ रहा है जिसमें जल्दी से अमीर बनने की बात कही जा रही हो तो सावधान हो जाएं यह धोखा भी हो सकता है। बीच-बीच में अचानक कुछ काम बनते भी रहेंगे। व्यर्थ की यात्राओं से बचें। इनसे काम बनने की उम्मीद कम ही है। जोखिम उठाने के लिये यह उपयुक्त समय नहीं है।

धन: धन को लेकर इस वर्ष निरंतरता नहीं बन पाएगी। लेकिन बीच-बीच में अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। निवेश के मामले में सावधान रहना जरूरी होगा क्योंकि जोखिम भरे कामों में धन फंसने की संभावना है।  पैसा बनाने के तरीकों पर अच्छी तरह सोच विचार कर अमल करें। फंसा हुआ या रुका हुआ धन प्राप्त करने में परेशानियां रह सकती हैं।

उपाय:
नित्य ही लक्ष्मी कवच या वैभव लक्ष्मी का पाठ या गणेश आदित्य मंत्र का जाप करना चाहिए। हाथ में शुद्ध हीरा या जिरकन 5 रत्ती तक धारण किया जा सकता है। गले में द्वादश मुखी या त्रयोदश मुखी रूद्राक्ष और नीलम और हीरे से संयुक्त पैंडिल को धारण किया जा सकता है। यह भी ध्यान रहे कि शनि यंत्र और शुक्र यंत्र को संयुक्त रूप से सिद्ध करवाकर नियमित पाठ करने से दरिद्रता और धनाभाव से मुक्ति मिल जाती है। और ग्रहों के संकटग्रस्त दौर से मुक्ति मिलती है।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......कन्या राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......


आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......कन्या राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

मित्रो, नया वर्ष सन 2013 आ रहा है । जाहिर है नए साल से आप सभी को बहुत उम्मीदें होंगी । उन्हें पूरी करने के लिए नए वर्ष मे पूरा प्रयत्न भी करेंगे , लेकिन मेहनत के साथ आखिर में लक का जो कुछ पर्सेंट है, वह साथ देगा या नहीं ? आइए जानते है की आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ........ कन्या राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

परिवार:यह वर्ष पारिवारिक मामलों के लिए मिला जुला रहेगा। परिवार के साथ आप तीर्थ यात्रा करेंगे । परिवार में नये सदस्य की बढोत्तरी होगी अर्थात घर मई मांगलिक कार्य होंगे । राहू और शनि का गोचर अनुकूल न होने के कारण परिवारजनों मे विवाद हो सकता है और घरलू वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। छोटी मोटी बीमारियां मानसिक शांति भंग कर सकती हैं। कुछ घरलू मामलों को लेकर मानसिक कष्ट और थकावट रह सकती है। अपने माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी होगा। इस अवधि में आंख की पीड़ा भी हो सकती है।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। जिन लोगों के जीवन में किसी प्रेम पात्र का अभाव था उन्हें उनके प्रेम पात्र की प्राप्ति होगी। यदि आप विवाह के योग्य हैं तो इस वर्ष के प्रथम भाग में ही सगाई अथवा विवाह होने के अच्छे योग हैं। सन्तान को लेकर चली आ रही चिंताओं का सिलसिला खत्म हो रहा है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का मौका भी मिलेगा।

कार्यक्षेत्र: कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से यह साल मिश्रित फलदायी रहेगा। बृहस्पति की अनुकूलता आपको कई मामलों में सफल बनाएगी। आप प्रचुर सफलता और सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यवसाय के लिए की गई लम्बी यात्राएं सफलदायक सिद्ध होगी। राहू और शनि की प्रतिकूलता के कारण रोजमर्रा के कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना देखे दस्तखत न करें और जोखिम उठाने की प्रवृति पर भी अंकुश लगाए।

धन: धन की आमदनी की निरंतरता में कुछ व्यवधान आ सकता है। लेकिन इस वर्ष अचानक धन प्राप्ति होने के योग जरूर बन रहे हैं। किसी नए काम को शुरु करने के लिए बडा निवेश करने से बचना जरूरी है। आकस्मिक लाभ और हनी का सामना करना पद सकता है ।

उपाय:
माथे पर दही या दूध का तिलक लगाएं,चांदी की एक ठोस गोली अपनी जेब में रखें,भगवान गणेश की पूजा करें, गले में यज्ञोपवीत डालकर नित्य ही नवग्रह और गायत्री मंत्र का पाठ करनाजरूरी है। इसके अलावा गणपति मंत्र और विष्णु सहस्र नाम का पाठ आवश्यक है।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......सिंह राशी वार्षिक राशिफल सन 2013.....

आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......सिंह राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

मित्रो, नया वर्ष सन 2013 आ रहा है । जाहिर है नए साल से आप सभी को बहुत उम्मीदें होंगी । उन्हें पूरी करने के लिए नए वर्ष मे पूरा प्रयत्न भी करेंगे , लेकिन मेहनत के साथ आखिर में लक का जो कुछ पर्सेंट है, वह साथ देगा या नहीं ? आइए जानते है की आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ........ सिंह राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

परिवार: पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत ही उत्तम रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। भाई-बहनों से आपके सम्बंध और मधुर होंगे। भाई-बहनों की उन्नति होगी। दूर रहने वाले पारिवारिक सदस्य का घर आगमन होगा । यदि परिवार में कोई आदालती केश चल रहा होगा तो उससे छुटकारा मिलेगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिए भी यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है। छोटी-मोटी बीमारियों को छोडकर लगभग पूरा वर्ष ही आपकी सेहत को सुधारने वाला रहेगा। यदि किसी कारण से आप बीमार भी होते हैं अथवा मौसम जनित बीमारियों से आपको परेशानी होती है तो आपकी सेहत शीघ्र ही सुधर जाएगी। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो इस वर्ष आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम फलदायी रहेगा।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष बहुत ही अनुकूल रहेगा। यदि छोटे-मोटे मनमुटावों को छोड दिया जाय तो लगभग पूरा साल ही आपको दिली शुकून देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में आपको जरूरत से ज्यादा जिद न करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के कई मौके मिलेंगे। ये यात्राएं दूर देशों की अथवा धर्म स्थलों से जुडी हो सकती हैं।

कार्यक्षेत्र: इस साल आप व्यापार नौकरी या धन्धे में कुछ विशेष करेंगे। आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार का विस्तार होगा और पद बढे़गा। नए उद्यमों या व्यवसायों में प्रवेश करने का मौका मिलेगा। इस अवधि में वरिष्ठ लोगों व शक्तिवान व्यक्तियों से स्नेह व सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार और नौकरी के सिलसिले में भ्रमण भी होगा। कुछ प्रतिस्पर्धी भी सामने आएंगे लेकिन उनसे आपको विशेष फर्क नहीं पडेगा। जायेगी। आपका सामाजिक दायरा बढे़गा और आपकी प्रतिष्ठा में भी बढोत्तरी होगी।

धन: इस पूरे वर्ष आपकी आमदनी साधारण रूप से अच्छी रहेगी। आय में निरंतरता के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। इस बचत में घर-परिवार वालों का भी सहयोग सराहनीय रहेगा। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। यह भी एक कारण होगा आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का। विदेश यात्रा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग बन रहे हैं। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है।

उपाय:
गरीबों के लिए आंखों की दवाएं मुफ्त बांटें, मांशाहार और शराब से बचें और हमेशा अपने साथ चांदी रखें, घर में इस वर्ष हाथीदांत या हाथीदांत की वस्तुएं अपने पास न रखें।बड़ों का सम्मान करें, विशेषकर ससुर का सम्मान करें और धार्मिक स्थानों में बादाम बाटें।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......कर्क राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......कर्क राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

मित्रो, नया वर्ष सन 2013 आ रहा है । जाहिर है नए साल से आप सभी को बहुत उम्मीदें होंगी । उन्हें पूरी करने के लिए नए वर्ष मे पूरा प्रयत्न भी करेंगे , लेकिन मेहनत के साथ आखिर में लक का जो कुछ पर्सेंट है, वह साथ देगा या नहीं ? आइए जानते है की आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ........ कर्क राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......


परिवार: बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से आपके भाई और बहनों के जीवन में खुशहाली आएगी। वें आपके लिए मददगार भी बने रहेंगे। लेकिन शनि मे गोचर के कारण परिवार के अन्य लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है, इसकारण से आप पारिवारिक सुख के अभाव का अनुभव करेंगे। कुछ पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद भी हो सकता है। माता पिता को लेकर भी कुछ चिंताएं रह सकती हैं। परिवारजनों में से किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता आपको थका सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। यदि आपको पहले से कोई लम्बी बीमारी भुगत रहे हैं तो परहेज की आवश्यकता है। वाहनादि सावधानी से चलाएं और दुर्घटनाओं को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड सकता है।खान पान का ध्यान रखे

प्रेम: लाभ भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूलता लिए रहेगा। प्रेम के अलावा सगाई के भी योग निर्मित हो रहे हैं। जीवन साथी के साथ भ्रमण का अवसर मिलेगा। दूर देश स्थित किसी व्यक्ति से भी लगाव हो सकता है। प्रेम में पवित्रता और विश्वसनीयता बनाये रखे अन्यथा संबंधों की प्रगाढता में कमी आ सकती है या सम्बंध टूट भी सकते हैं।

कार्यक्षेत्र: इम्पोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े कार्यो मई सफलता मिलेगी । आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने से कुछ काम बिगड भी सकते हैं अत: किसी भी प्रकार की बहसों में न उलझें अन्यथा आप मालिकों अथवा वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है । नौकरी के हालात में सुधार होंगे।

धन: इस वर्ष आपकी आमदनी के श्रोतों में इजाफा होगा लेकिन बचत के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। पैसों के आने से पहले ही खर्चे तैयार मिलेंगे। किसी पारिवारिक व्यक्ति के स्वास्थ्य के बिगड जाने के कारण उसमे काफी पैसे खर्च करने पड सकते हैं। कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आप अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना चाहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। किसी यात्रा के द्वारा भी धन खर्च हो सकता है।

उपाय:
उपाय के तौर पर इन्हें या तो 51 मोतियों की माला गले में धारण करनी चाहिए। साथ में एक चांदी का चन्द्रयंत्र भी इसमें जड़ा हो तो अति उत्तम रहेगा। सामर्थ्य के अनुसार ढैया के लिए स्वच्छ नीलम और दूसरे हाथ में वृहस्पति के लिए शुद्ध पुखराज भी सोने में धारण किया जा सकता है लेकिन ये सभी उपाय समय का शोधन करके योग्य पंडित की देखरेख में ही करें। अपने आप किया गया उपाय कारगर नहीं होता है क्योंकि सभी रत्न और यंत्र आदि पहले मंत्रों से शुद्ध और प्राण प्रतिष्ठित किए जाने वाले प्रभाव से ही अपना फल देते हैं।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......मिथुन राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......


आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......मिथुन राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

मित्रो, नया वर्ष सन 2013 आ रहा है । जाहिर है नए साल से आप सभी को बहुत उम्मीदें होंगी । उन्हें पूरी करने के लिए नए वर्ष मे पूरा प्रयत्न भी करेंगे , लेकिन मेहनत के साथ आखिर में लक का जो कुछ पर्सेंट है, वह साथ देगा या नहीं ? आइए जानते है की आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ........

मिथुन राशी वाले के लिए आने वाला नया वर्ष सन 2013 शुभ परिणाम देने वाला रहेगा , नए वर्ष मे  सफलता का प्रतिशत औसत से ऊंचा रहेगा।लंबे समय से इच्छित परिणाम की अभिलाषा इस वर्ष पूरी हो सकती है।

घर परिवार: पारिवारिक मामलों के लिए यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। घर परिवार मे नए वर्ष मे कलह क्लेश का वातावरण बना रह सकता है,परिवार के कुछ लोगों का बर्ताव से आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। कुछ विषम परिस्थियां भी निर्मित हो सकती है , अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखे । आपके खास दोस्त भी अपने वादों से मुकर सकते हैं और उनसे आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते है । बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी ।

स्वास्थ्य: छ्ठे भाव में स्थित केतू और छठे भाव के स्वामी का अष्टम में बैठना स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं है। अत: इस वर्ष स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर या किसी विरोधी के कारण दिमागी तनाव भी रह सकता है। किसी यात्रा के दौरान भी आपका स्वास्थ्य बिगड सकता है। अत: बेवजह यात्राएं करना भी ठीक नहीं होगा।  खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है।

प्रेम: बृहस्पति की द्वादश भाव में स्थिति दाम्पत्य सुख और प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूल नहीं है। अपने प्रेम संबंधों को बहुत सावधानी से सहेजना होगा अन्यथा छोटी से बात भी आपस में दरार का कारण बन सकती है। आपके प्रियजन का स्वास्थ्य भी बिगड सकता है।

कार्यक्षेत्र: आपके कर्म स्थान का स्वामी द्वादश भाव में केतू के साथ है अत: इस अवधि में आपकी सृजनात्मक क्षमता छुपी रहेगी और बुद्धि विवेक का भी ह्रास होगा। फलस्वरूप आप अपने कामों अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र के कुछ प्रतिद्वंदियों के द्वारा भी रुकावट डाली जा सकती है। आपको दूसरों के लिये भी काम करना पड़ सकता है। किसी भी व्यसायिक यात्रा को करने से पहले भली भांति जांच करलें कि वह यात्रा आपके लिए लाभकारी है या नहीं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो इस वर्ष आपको पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आप प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करेंगे। कुछ मिलाकर यह वर्ष आपको मेहनत के अनुरूप कम फल देगा।

 धन:आर्थिक मामलों के लिए यह वर्ष शुभ नहीं कहा जाएगा। आप इस वर्ष कुछ ऐसे कामों में उलझे रह सकते हैं जो कम फायदा देने वाले होंगे। कुछ बेकार के कामों में भी आप पैसे बर्बाद कर सकते हैं। इस वर्ष कुछ ऐसे खर्चें भी सामने आ सकते हैं जिनकी आपने उम्मीद नहीं की होगी। इस प्रकार की आर्थिक समस्याएं आपकी दिमागी शांति को भंग करने का काम करेंगी। आपको अपनी जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी पूरी तरह अंकुश लगाकर रखना होगा अर्थात सट्टेबाजी जैसी आदतें यदि आपमें हैं तो उनसे बचना होगा क्योंकि इनसे आपको कोई बडा घाटा हो सकता है। लेकिन कुछ व्यापारिक सौदों के माध्यम से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

उपाय:
उपाय के तौर पर गोमेद और पुखराज अवश्य धारण करना चाहिए। इसके अलावा राशि रत्न पन्ना भी संकट मोचन हो सकता है। गायत्री मंत्र और सिद्धि गणेश जी का यंत्र सामने रखकर गणेश आराधना करनी भी कष्टों से मुक्ति देने वाली होती है।


सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

मित्रो, नया वर्ष सन 2013 अगले कुछ दिनों मे आ रहा है । जाहिर है नए साल से आप सभी को बहुत उम्मीदें होंगी । उन्हें पूरी करने के लिए नए वर्ष मे पूरा प्रयत्न भी करेंगे , लेकिन मेहनत के साथ आखिर में लक का जो कुछ पर्सेंट है, वह साथ देगा या नहीं ? आइए जानते है की आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ........ वृषभ राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

 वृषभ राशी वाले के लिए आने वाला नया वर्ष सन 2013 बहुत सारे सपने पूर्ण करने वाला होगा,नए वर्ष मे सफलता का प्रतिशत उच्च बना रहेगा।नया वर्ष  व्यक्तिगत उपलब्धियों के अधिक शुभकारक रहेगा। भाग्य से जुड़े  कई मामले प्रभावी बने रहेंगे ।

परिवार: प्रथम भाव में स्थित बृहस्पति के कारण आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर बहुत प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में कोई शुभ और श्रेष्ठ मांगलिक कार्य होंगे । किन्ही कार्यों के कारण अथवा यात्राओं के कारण आपको अपने परिवार से दूर रहना पडेगा। घर-परिवार को लेकर आप कोई गलत निर्णय लेने से बचें अन्यथा इसकी चिन्ता आपको पूरे वर्ष परेशान करती रहेगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से नया वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा नही रहेगा , अष्टमेश बृहस्पति लग्न पर है जो समय-समय पर आपके स्वास्थ्य को पीडित कर सकता है अत: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वर्ष के मध्य में अस्वस्थ्य रहने का संकेत शनि ग्रह भी कर रहा है । द्वादश भाव का केतू भी संकेत कर रहा है कि इस वर्ष आप कुछ हद तक उन्मादी हो सकते हैं। अत: स्वयं के गुस्से को काबू मे रखे।व्यर्थ अपमान से बचे ।

प्रेम: प्रथम भाव में स्थित बृहस्पति इस वर्ष आपके दाम्पत्य सुख के लिए , प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूल फल देता रहेगा। प्रेम में और अधिक प्रगाढता आएगी। जिनकी उम्र विवाह की हो चली है उनकी सगाई हो सकती है। साथ ही उनका विवाह होने का योग प्रबल हो रहा है। विवाहित लोगों को संतान का प्रेम और सुख नसीब होगा। वर्ष की शुरुआत के समय शुक्र के अष्टम भाव में स्थित होने के कारण बीच-बीच में छोटे-मोटे वैचारिक मतभेद सम्भव हो सकते हैं। यदि आप इनसे बचने का प्रयास करते हैं तो यह वर्ष दाम्पत्य सुख और प्रेम प्रसंगों के लिहाज़ से शुभ रहेगा।

कार्यक्षेत्र: कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा रहेगा। आप अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। कुछ विषम परिस्थियां भी सामने आ सकती हैं लेकिन आप उन पर विजय पा लेंगे ,  नौकरी या व्यवसाय में अच्छा सुधार होगा,जॉब और करियर में बदलाव का इन्तजार कर रहे हैं तो वर्ष की शुरुआत के साथ ही इस पर अमल करने के बारे में सोच सकते हैं।

धन: आर्थिक मामले के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। आमदनी के श्रोतों में इजाफा होगा फलस्वरूप धन संचय करने में भी आपको सफलता मिलेगी। कोई मुनाफे का बडा सौदा हाथ लग सकता है और धनवृद्धि होगी। वर्ष के आरम्भ में धन स्थान का स्वामी अष्टम भाव में चतुर्थेश के साथ है अत: कुछ अचल सम्पत्ति मिलने के भी योग हैं। कहीं से अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है। किसी लाटरी या बीमा के माध्यम से भी धन लाभ होने की उम्मीद है। अगर आपने प्रार्थना की है तो इस वर्ष आर्थिक साधन व रूपया पैसा आप अवश्य प्राप्त करेंगे।

उपाय:

जिन वृष जातकों को वर्तमान समय अच्छा नहीं चल रहा है उन्हें ग्रह दशा के अनुसार अपने ग्रहों की शान्तिकरवानी चाहिए। इसके अलावा नवग्रह यंत्र और श्री यंत्र की सिद्धि करवाकर घर में सुबह शाम मंत्र जाप से उनकापूजन करना चाहिए। हाथ में मोती या डायमंड सुविधा के अनुसार धारण किया जा सकता है। नवग्रह की अंगूठीऔर दो मुख या एक मुख रूद्राक्ष भी धारण किया जा सकता है। यह सब उपाय योग्य एवं विद्वान पंडित कीदेखरेख में करवायें तो ज्यादा उचित रहेगा।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......

आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ?........ आइए जानते है......

मित्रो, नया वर्ष सन 2013 अगले कुछ दिनों मे आ रहा है । जाहिर है नए साल से आप सभी को बहुत उम्मीदें होंगी । उन्हें पूरी करने के लिए नए वर्ष मे पूरा प्रयत्न भी करेंगे , लेकिन मेहनत के साथ आखिर में लक का जो कुछ पर्सेंट है, वह साथ देगा या नहीं ? आइए जानते है की आने वाले नए साल सन 2013 मे कितने चमकेंगे आपके सितारे, कैसी रहेगी किस्मत आपकी ........ मेष राशी वार्षिक राशिफल सन 2013......

मेष राशी वाले दर्शको के लिए आने वाला नया वर्ष सन 2013 बहुत सारी खुशिया ले कर आ रहा है ,धन स्थान पर शुक्र का प्रभाव होने के कारण आप नए वर्ष मे आर्थिक सम्पन्नता और एशोआराम की चीजों आ आनंद लेंगे। भाग्येश बृहस्पति आपको भाग्यशाली व धार्मिक बना रहा है। शनि आपको कर्मठ बनाकर लाभ दे रहा है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। इस पूरे वर्ष आपको व्यवहारिक बने रहना होगा।

घर परिवार : घर परिवार में नए वर्ष मे किसी नए सदस्य का आगमन अर्थात किसी का जन्म हो सकता है अथवा विवाह आदि मांगलिक कार्य हो सकता है । आप अपने घर परिवार के सदस्यों का हित करते रहेंगे।

स्वास्थ्य: प्रथम भाव में स्थित केतू समय-समय पर आपके स्वास्थ्य को बिगडने का प्रयास करेगा। अत: पूरे वर्ष स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना उचित होगा। खान-पान पर संयम रखना बहुत जरूरी होगा क्योकि आपके स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा खतरा फूड पाइजनिंग के कारण होगा। इस वर्ष जहां तक सम्भव हो गैर जरूरी यात्राओं से बचें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है।

दाम्पत्य जीवन और प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी को लेकर परेशानियां रह सकती हैं। वैचारिक मतभेद रह सकते है ,आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पीडित रह सकता है। अविवाहित लोगों प्रेम सम्बन्ध अच्छे नहीं रहेंगे।

कार्यक्षेत्र: दशमेश शनि के सप्तम भाव में उच्च राशि में होने कारण बडे कामों के प्रस्ताव मिलेंगे। आप कई बडें कामों में सफलता मिलेगी |किसी कानूनी झंझट में पडने से बचें। राहू-केतू की स्थितियां साझे में काम करने वालों के लिए शुभ नहीं रहेंगी। अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहना भी जरूरी होगा।

धन: धन भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण आपकी आमदनी में बढोत्तरी होगी आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे है । किसी धार्मिक कार्य और अपने परिवार जन के लिए खर्चे का योग बनता है । इन सबके बावजूद किसी माध्यम से आपका पैसा खो सकता है। अत: कोई जोखिम भरा निवेश अर्थात शेयर मार्किट, उधारी इत्यादि से बचना चाहिए |

उपाय:
उपाय के तौर पर जिन मेष जातकों को अभी समय अच्छा नहीं चल रहा है, और पिछले काफी समय से परेशानियां चल रही हैं, उन्हें देशी या इटालियन मूंगा रिंग फिंगर में धारण करना चाहिए। इसके अलावा मंगल यंत्र और श्री यंत्र की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। मंगलवार के दिन बजरंगबली के मन्दिर में जाकर सिन्दूर और तेल अर्पित करना और शनिवार को शिव मन्दिर में गुड़ और आटे के लड्डू बनाकर नन्दी बैल को देना शुभ रहेगा। केसर का तिलक लगाएं।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

Sunday, 30 December 2012

नए वर्ष मे सफलता का मंत्र ......

नए वर्ष मे सफलता का मंत्र ......
मित्रो, हाथ पर हाथ रखकर न बैठें और सतत प्रयास करें। सतत प्रयास ही आपकी किस्मत का निर्माण करता है अर्थात कर्मशील बनें। भगवान श्रीकृष्ण श्रीमद्भगवत गीता में यही कहते हैं। कई बार उद्देश्य की प्राप्ति न होने के पीछे कहीं न कहीं पूर्व समर्पण की कमी होती है। अत: स्वयं को पहचानें, अपनी शक्तियों को पुनर्जागृत करें। जीवन में सफलता कदम चूमेगी.....

ॐ जय माता दी ॐ

कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ...... आज का राशिफल........31 दिसम्बर 2012,सोमवार .......


कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ......
आज का राशिफल........31 दिसम्बर 2012,सोमवार .......

मेष (Aries) - आज आपका बेहतर स्वास्थ्य और शारीरिक ऊर्जा के बलबूते पर कोई नया अभियान आरंभ हो सकता है। मनोरंजन अथवा खेलकूद से जुड़ी गतिविधियां भी आपके जीवन का हिस्सा बन सकती हैं। व्यस्त होकर आप एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता कहलाएंगे। यदि आप किसी से धन आदि की डिमांड करेंगे तो उसके लिए भी आपका समय प्रतिकूल नहीं रहेगा। आपके कहे पर लोग विश्वास कर लेंगे।

वृष(Taurus) - आज के दिन आप किसी अपरिचित व्यक्ति के बहकावे में न आएं। अपने सहयोगी या पार्टनर की गंभीर और भारी-भरकम कार्यशैली तथा कंजूस रवैये से बचाव करें। यदि आप हंसते-खेलते और प्रसन्न हृदय से किसी काम को करने का विचार कर रहे हैं तो यह तरीका ज्यादा कारगर और आसान रहेगा। यात्रा या पर्यटन योग बन सकते हैं।

मिथुन ( Gemini) - आज के दिन आपके घर और कार्यक्षेत्र की बहुत सी गतिविधियां अपने चरम पर होंगी। बहुत सारे अधर में लटके हुए काम पूरे करने का जज्बा आपके अन्दर पैदा हो सकता है1 अपने साजोसामान और उपयोगी चीजों को सही तरीके से रखने और उनके रखरखाव पर ध्यान देने से आपकी व्यावसायिक योग्यता हमेशा ही तारीफ की बात हो सकती है। आसानी से आप सब कुछ कर लेंगे।

कर्क (Cancer) - अपने वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आज आप किसी महत्वपूर्ण काम को निर्धारित समय में पूरा करके सभी को आश्चर्य में डाल सकते हैं। दौड़-भाग करने और लोगों को प्रभावित करने में आपकी बोल-चाल और भाषा शैली हमेशा ही युक्ति संगत होती है। यदि आप किसी मामले में भटकाव या नासमझी नहीं दिखाएं तो आपके बराबर कार्य साधक कोई दूसरा नहीं हो सकता है।

सिंह (Leo) - अपने कार्यक्षेत्र के व्यावसायिक मामलों को आज आप आसानी और पूरी मेहनत के साथ तत्परता से निस्तारित करेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठक सेमिनार या मीटिंग आदि में भी आप अपनी कुशल बुद्धि और नए तौर तरीकों से कार्य करने का योगदान दे सकते हैं। विज्ञापन और प्रचार के जरिए भी आपको लाभ मिल सकता है। यदि चाहें तो अपने सम्पर्क सूत्र का उपयोग करें।

कन्या (Virgo)- आज के दिन आप किसी मनोरंजक या चहल पहल वाली जगह की यात्रा कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों या प्रेम प्रसंग में आप दूसरों के प्रति दया और करूणा का भाव जाहिर करेंगे। अगर किसी के साथ कोई डील या व्यापारिक संबंध बनाने हों तो अपने स्वार्थ और अहंम को आड़े आने मत दें। किसी पुराने विवाद या मसले का भी हल निकल सकता है।

तुला (Libra)-आज के दिन कामकाज से आपका सामाजिक दायरा बढ़ता जाएगा। यदि आप समय पर अपने कार्यस्थल पर मुस्तैद रहेंगे तो किसी सहकर्मी की लापरवाही या गलती को भी समय पर पकड़ कर आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आशीर्वाद के पात्र बनेंगे। हो सकता है इन कमियों को दूर करने में अभी तक आप असफल रहे हों लेकिन अब ऐसी सफलता आपके लिए उन्नति का द्वार खोल सकती है ।

वृश्चिक(Scorpio)- आपके विश्वास और भरोसे पर कुछ लोग अपने कामकाज को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं। इसमें स्पष्ट शर्त यह भी है कि यदि आप उन्हें समय पर अपना सहयोग और कार्यक्षमता को बढाने का तौर तरीका बतायेंगे और इस काम को सही तरीके से करने में मददगार साबित होंगे तो आपको भी इसका लाभ तत्काल ही मिलेगा। जहां तक हो सके अपने विश्वास को अडिग रखें।

धनु (Sagittarius)-आज के दिन आप अपने जीवन और भावनाओं के बिगड़े हुए दौर को सही करने में समय व्यतीत करेंगे। यदि आपकी शारीरिक जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं तो इसके लिए आप अपने घर परिवार पर आक्षेप नहीं लगाएं। आपके प्रियजन और शुभचिंतक हमेशा ही आपके लिए कुछ न कुछ करने की पेशकश करते रहे हैं।

मकर (Capricorn)-अपने करियर और व्यवसाय से जुड़े मामलों पर आप सावधानी और दूरदर्शिता से काम लें। अच्छे भविष्य के मद्देनजर आप जो बदलाव चाहते हैं या जो भी योजनाएं बना रहे हैं उन्हें फिलहाल गुप्त रखना ही बेहतर होगा। यह समय इधर-उधर की अफवाह या झूठी खबरों पर गौर करने का नहीं है। अपने काम को सही समय पर पूरा करने में विश्वास रखें।

कुंभ (Aquarius)-आज के दिन आप एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में अपने आपको शक्तिशाली और अनुकूल ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पारिवारिक स्थितियों और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार के लिए भी आप उदार दिल से लोगों के साथ पेश आएंगे। आपकी गुणवत्ता और मूल्यांकन का यही स्तर आपको लोगों के बीच में लोकप्रिय और प्रमुखता देने वाला साबित हो सकता है।

मीन (Pisces)-आज के दिन आप अपने या अपने कार्यक्षेत्र की व्यावसायिक योजनाओं और यथार्थ परक मामलों के अलावा आर्थिक लेन-देन में भी संलग्न रहेंगे। व्यावहारिक जीवन में आपकी कुशल बुद्धि और कार्य करने की तरकीब सभी को पसन्द आती है। आपका किया गया कोई भी कार्य सभी के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बन कर सामने आएगा।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110

आज का पंचांग ....31 दिसम्बर 2012,सोमवार का पंचांग.....

आज का पंचांग ....31 दिसम्बर 2012,सोमवार का पंचांग.....
शुभ विक्रम संम्वत 2069 विश्वावसुनाम संवत्सर शाके 1934 पौष मासे कृष्ण पक्षे । सूर्य उत्तरायण । शिशिर ऋतु। तृतीया तिथि रात 9 बज कर 4 मिनट तक । पुष्य नक्षत्र सुबह 10 बज कर 8 मिनट तक । विष्कुम्भ योग | वणिज करण सुबह 8 बज कर 26 मिनट तक |चंद्रमा कर्क राशी मे संचार करेगा।
प्रमुख व्रत पर्व - सौभाग्य सुन्दरी व्रत, नव वर्ष संध्या 
सूर्योदय - 07 बजकर 20 मिनट प्रात:, सूर्यास्त - 05 बजकर 40 मिनट
राहुकाल – सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक
यात्रा – सोमवार को पूर्व दिशा की और यात्रा मे दिशा शूल होता है.अर्थात इस दिन इन दिशायो की और यात्रा नहीं करनी चाहिए| अगर यात्रा करनी आवश्यक हो तो आज के दिन दर्पण देख कर यात्रा पर निकलना दिशा शूल दोष को ख़त्म करता है.और आपकी यात्रा बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो जाती है
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

Friday, 28 December 2012

कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ...... आज का राशिफल.........29 दिसम्बर 2012,शनिवार .......


कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ......
आज का राशिफल.........29 दिसम्बर 2012,शनिवार .......

मेष (Aries):- आप हमेशा ही दूसरों के भरोसे बैठकर अपने लिए भी कुछ प्राप्त कर लेने की इच्छा रखते हैं। किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनों तक जारी नहीं रहेगा। एक न एक दिन आपको अपने लिए भी परिश्रम करना पड़ेगा। बेहतर होगा कि आज से ही अपने को इस ओर मोड़ लें।

वृष (Taurus):- अपनी मंजिल पर पहुंच कर भी आप कभी-कभी अपने आपको बहुत पीछे महसूस करते हैं। पूरा फासला तय करने में अभी एक सांस की दौड़ और लगानी है। ऐसे में अगर आप तत्काल कमर कस लें और अपने बचे-कुचे काम को जल्दी पूरा कर लें। आलस्य और आशंका को त्याग कर कम साधनों में भी जंग जीती जा सकती है।

मिथुन (Gemini):- आपके अंदर बहुत ही उच्च कोटि का मनोबल बना हुआ है। गंभीर से गंभीर मामले भी आपको विचलित नहीं करते हैं। हो सकता है कोई ऐसा ही गंभीर मामला इन दिनों आपकी रोजी-रोटी को प्रभावित कर रहा है। नियम और कानून की परवाह करते हुए आप अपने काम में तत्पर रहें।

कर्क (Cancer):- आज सुबह-सुबह कुछ ऐसी खबर आपको मिलेगी कि जो आपके धन-कोष में वृद्धि से संबंधित होगी। या तो आपको कहीं से अपना ही दिया हुआ धन वापिस मिल सकता है या फिर किसी दूसरे के लिए किए गए कार्य का मेहनताना मिल सकता है।

सिंह (Leo):- आज आप अपना कामकाज छोड़कर कहीं पिकनिक या छुट्टी बनाने के मूड में रहेंगे। अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ आगे की योजना भी तैयार करनी होगी। यदि आपका घर से निकलने का कार्यक्रम हो तो अपना फालतू सामान घर पर ही छोड़ जाए।

कन्या (Virgo):- आज के दिन आपको किसी वाद-विवाद या समस्या भरे प्रसंग का हल निकालना है। जरूरी बात है कि आपको अन्य दूसरे लोगों का भी सहयोग लेना पड़ेगा। जरूरी है कि दोपहर तक किसी से बैर-विरोध नहीं बढ़ाए। उसके बाद कुछ ऐसा बदलाव आ रहा है कि अचानक ही आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। शाम के समय आप एकदम बदले हुए रूप में सबके सामने हाजिर हो सकते हैं।

तुला (Libra):- अपने किसी स्वजन या नजदीकी मित्र के लिए शुभ कार्य का आयोजन करना आपकी जिम्मेदारी है। आज के दिन किसी ऐसे ही उत्तरदायित्व की पूर्ति होने वाली है और आपको किसी कार्य विशेष को संपन्न करने का श्रेय भी मिलने वाला है। दूसरों के लिए किया गया यह पुण्य कार्य आपके यश और सम्मान को चार चांद लगा सकता है।

वृश्चिक (Scorpio):- हमेशा की तरह आज भी कोई व्यक्तिगत कार्य आपको सारे दिन काम में उलझाए रखेगा। अपने दिन भर के कार्य का विश्लेषण करने से आपको शाम तक पता लगेगा कि आप कहीं पर कोई भूल करके आए हैं। इस भूल को सुधारने के लिए तत्काल ही किसी से संपर्क करना होगा।

धनु (Saggitarius):- आज के दिन आपको अपने कामकाज की विस्तार से चर्चा करनी चाहिए। हो सकता है इसमें आपका कोई तात्कालिक फायदा नहीं हो फिर भी जिस संस्था के लिए आप काम कर रहे हैं, उसका लाभ सोचना भी आपका कर्तव्य है। यही लाभकारी प्रयास आपके लिए एक अच्छा उदाहरण बन जाएगा।

मकर (Capricorn):- वैसे तो आप अपने घर-परिवार के सदस्यों की पूरी चिंता रखते हैं, लेकिन आज आपको किसी एक सदस्य की तरफ विशेष ध्यान देना होगा। हो सकता है कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही हो। यथोचित खर्च करने के उपरांत आपका परिजन स्वस्थ हो सकता है। संकट को टालने के लिए अपनी अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ करके रखें। पैसा कहीं पर काम आ सकता है।

कुंभ (Aquarious):- आज आप कई प्रकार की उलझनों में फंसे रहेंगे । एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दबाजी रहेगी। दूसरी ओर आपके कार्य क्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। सही वक्त पर आकर आपका वाहन आदि भी साथ नहीं देगा। ऐसे वक्त पर आपकी अपनी सूझबूझ और इच्छा शक्ति बहुत काम आएगी।

मीन (Pisces):- परिवर्तन और बदलाव आने से आप कभी भी घबराते नहीं हैं। लेकिन आज सरकार अथवा कोर्ट-कचहरी की तरफ से कुछ ऐसे बदलाव आ रहे हैं, जिससे आपकी हिम्मत जवाब दे रही है। किसी प्रकार के कानूनी फंदे में भी आप फंसना नहीं चाहते हैं। ऐसे में पलायन करना भी ठीक नहीं। यदि किसी दूसरे स्थान या शहर में स्थानांतरित होना चाहते हैं, तो अपने सगे-संबंधियों से संपर्क करते रहें।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110

आज का पंचांग ....29 दिसम्बर 2012,शनिवार का पंचांग....

आज का पंचांग ....29 दिसम्बर 2012,शनिवार का पंचांग.....
शुभ विक्रम संम्वत 2069 विश्वावसुनाम संवत्सर शाके 1934 पौष मासे कृष्ण पक्षे । सूर्य उत्तरायण । शिशिर ऋतु। प्रतिपदा तिथि शाम 7 बज कर 58 मिनट तक । पुनर्वसु नक्षत्र दिन रात । ऐन्द्र योग | कौलव करण शाम 5 बज कर 58 मिनट तक |चंद्रमा मिथुन राशी मे संचार करेगा।
प्रमुख व्रत पर्व - रसिक माधुरी जयंती 
सूर्योदय - 07 बजकर 19 मिनट प्रात:, सूर्यास्त - 05 बजकर 38 मिनट
राहुकाल – सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक
यात्रा – शनिवार को पूर्व दिशा की और यात्रा मे दिशा शूल होता है.अर्थात इस दिन इन दिशायो की और यात्रा नहीं करनी चाहिए| अगर यात्रा करनी आवश्यक हो तो आज के दिन अदरक या उरद खा कर यात्रा पर निकलना दिशा शूल दोष को ख़त्म करता है.और आपकी यात्रा बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो जाती है
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

Thursday, 27 December 2012

कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ...... आज का राशिफल.........28 दिसम्बर 2012,शुक्रवार .......


कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ......
आज का राशिफल.........28 दिसम्बर 2012,शुक्रवार .......

मेष (Aries): आज आप एक योग्य पिता, पति या फिर सलाहकार के रूप में लोगों को अपने आसपास की गतिविधियों से अवगत कराने में कामयाब होंगे। कोई सामाजिक जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। प्रेम के मामले में आप सार्थक और कामयाब संबंधों को ही तरजीह देते हैं।

वृष (Taurus): आज के दिन आप खुद को सर्वगुण संपन्न, स्वतंत्र और खुशहाल महसूस करेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में प्राथमिकताओं और जीवन मूल्यों को कार्य की स्थिति के अनुसार अपने पक्ष में करने योग्य कोई अच्छा काम भी आप करने जा रहे हैं। धैर्य और योग्यता के जरिए आप विपक्ष को भी अपनी ओर खींचने में सफल रहेंगे।

मिथुन (Gemini): आज के दिन आप दबाव रहित होकर अपने रचनात्मक और मौलिक काम को अमल में लाने के लिए भरसक कोशिश करेंगे। अपने कार्यकर्ताओं और सहयोगियों में नए विचार का संचार करेंगे। यदि आपके कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ जाए तो उस वक्त आप सबका मुकाबला करने में बेजोड़ साबित होंगे।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके जीवन में नया सौभाग्य, यात्रा और बेहतर कार्य करने के अवसर लेकर आ रहा है। सौभाग्य आपके साथ इसलिए भी कायम रहेगा क्योंकि यह समय कार्यक्षेत्र में रुकावटों को दूर करने में और घर-परिवार के स्तर पर बदलाव के लिए अनुकूल साबित हो रहा है।

सिंह (Leo): किसी सुखद आश्चर्य से आज आपका सामना होगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में अपेक्षित लाभ के अवसर पैदा होंगे। यदि आप युवा हैं, तो आपके कदम करियर के लिहाज से लाभप्रद होंगे। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए दोपहर बाद का समय शुभ है। इस दौरान आप अपने कठिन कार्यों को सरलता से पूरा कर लेंगे।

कन्या (Virgo): आज के दिन प्रकृति और नियति आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है। किसी भयंकर घटना से आप बाल-बाल बच सकते हैं। कोई भी हादसा होने से पहले ही आज आपको खतरे की घंटी का आभास हो जाएगा। यदि आप अकेले ही सफर कर रहे हैं, तो अवांछित तत्वों से बचने की कोशिश जरूर करें।

तुला (Libra): व्यावसायिक स्तर पर आज आप किसी नए क्षेत्र में प्रवेश करने का विचार बना सकते हैं। आपके अंदर की सकारात्मक सोच दूसरों पर भी अच्छा असर डालेगी। व्यक्तिगत संबंधों में पुराने संबंध खत्म होकर कहीं नए संबंध जोड़ने की चर्चा भी हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio): आपकी प्राथमिकताओं और रवैये में अचानक ही बदलाव आ सकता है। किसी जिम्मेदार पद पर बैठकर आप अपनी शक्ति और नियंत्रण के बल को अपने नेतृत्व का अच्छा हथियार बना सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार, कहीं पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यही कारण है कि किसी भी बिगड़ी हुई स्थिति में लोगों का ध्यान आपके नेतृत्व की तरफ ही जाता है।

धनु (Saggitarius): आज के दिन आपको अपने प्रशासनिक और नेतृत्व के गुणों को इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है। उच्च पदों पर बैठे लोगों से मेल-मिलाप करने की प्रक्रिया भी अमल में आ सकती है। अपने पिछले दौर को भूलकर किसी महत्वपूर्ण बदलाव के लिए आप अपने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे।

मकर (Capricorn): आज आपका कोई मित्र या नजदीकी शख्स भावनात्मक रूप से आपके साथ जुड़ने को तैयार हो जाएगा। इस समय आप अपने उलझे हुए दौर को संभालने और काफी समय से अटके हुए महत्वपूर्ण कार्यों को करने में ज्यादा रुचि ले रहें हैं। आपके जीवन में यह समय एक भाग्यशाली मोड़ ला रहा है। दोस्तों से प्रेम बढ़ाने का भी यह अच्छा मौका है।

कुंभ (Aquarius): आज के दिन अपनी समझ और बुद्धि के अनुसार आप अपने अलावा दूसरों का मार्गदर्शन भी करेंगे। दूसरों की अपेक्षा आपके ऊपर कोई जल्द ही विश्वास कर लेगा। आपके अंदर किसी काम को सही तरीके से अंजाम देने की क्षमता है। आपकी कार्यशैली सबसे विशिष्ट और कुशलता से परिपूर्ण है।

मीन (Pisces): आज के दिन आप किसी प्राकृतिक स्थल पर समय बिताकर मौज-मस्ती करने का प्लान बना सकते हैं। इससे आपकी शारीरिक ऊर्जा और मानसिक शक्ति भी बढ़ जाएगी। आपके साथ कोई प्रियजन या आपका अपना ही जीवन साथी हो सकता है। समय के अनुसार आप अपने आपको संतुलित और प्रसन्न रखने में कामयाब होंगे।
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110

आज का पंचांग ....28 दिसम्बर 2012,शुक्रवार का पंचांग.....

आज का पंचांग ....28 दिसम्बर 2012,शुक्रवार का पंचांग.....
शुभ विक्रम संम्वत 2069 विश्वावसुनाम संवत्सर शाके 1934 मार्गशीर्ष मासे शुक्ल पक्षे । सूर्य उत्तरायण । शिशिर ऋतु। पूर्णिमा तिथि दोपहर 3 बज कर 52 मिनट तक । आद्रा नक्षत्र रात 5 बज कर 44 मिनट तक । ब्रह्म योग | बव करण दोरात 5 बज कर 10 मिनट तक |चंद्रमा मिथुन राशी मे संचार करेगा।
प्रमुख व्रत पर्व - पूर्णिमा व्रत , अन्नपूर्णा जयंती 
सूर्योदय - 07 बजकर 19 मिनट प्रात:, सूर्यास्त - 05 बजकर 38 मिनट
राहुकाल – दोपहर 10.30 बजे से 12 बजे तक
यात्रा – शुक्रवार को  पश्चिम दिशा की और यात्रा मे दिशा शूल होता है.अर्थात इस दिन इन दिशायो की और यात्रा नहीं करनी चाहिए| अगर यात्रा करनी आवश्यक हो तो आज के दिन जौ दही खा कर यात्रा पर निकलना दिशा शूल दोष को ख़त्म करता है.और आपकी यात्रा बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो जाती है
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

Wednesday, 26 December 2012

'हारिए न हिम्मत बिसारिए न राम' ........

'हारिए न हिम्मत बिसारिए न राम' के मूल मंत्र में जीवन की सफलता का रहस्य छिपा है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने वाला मनुष्य जीवन में ऊंचाई को प्राप्त कर ही लेता है। परमेश्वर ने जितनी संभावनाएं आगे बढ़ने की मनुष्य मात्र को दे रखी हैं, शायद किसी और को नहीं। परंतु आज का मानव कहीं न कहीं अपनी वरिष्ठता, विशिष्टता एवं क्षमता को पहचानने में नाकाम दिख रहा है। आत्मविकास की बात तो करना दूर की बात है...

ॐ जय माता दी ॐ

कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ...... आज का राशिफल.........27 दिसम्बर 2012, गुरुवार .......


कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ......
आज का राशिफल.........27 दिसम्बर 2012, गुरुवार .......

मेष (Aries):- कुछ जद्दोजहद और परेशानी से आप कभी-कभी एकाएक ही उबर जाते हैं, क्योंकि आपका बृहस्पति सदैव आपकी मदद करता रहता है। आजकल भी कुछ ऐसे ही अवसर आपको मिल रहे हैं। जब लोग आपकी महत्वाकांक्षा को साकार करने में अपना सहयोग देना चाहते हैं।

वृष (Taurus):- आज अपने कारोबार से लाभ बटोरने का दिन है, सुबह से ही आ रहे अच्छे फोनकॉल्स आपके लिए और भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यदि समय मिल जाए तो शाम का समय पार्टीज में जाने के लिए भी अनुकूल है।

मिथुन (Gemini):- आज के दिन किसी मांगलिक कार्य की शुरूआत आप कर सकते हैं। पिछले कई महीनों से तनाव और परेशानी के माहौल में रहने के कारण आपकी हिम्मत और गतिविधियां फ्रीज हो गई थीं लेकिन आज का दिन इन सबके दबाव से मुक्त रहेगा और किसी अच्छे प्रॉजेक्ट की शुरूआत शाम तक हो सकती है।

कर्क (Cancer):- कुछ बढ़ते हुए कामों का बोझ आपको आज सारे दिन बिजी रखेगा। हो सकता है इन सबके कारण आपकी पर्सनल लाइफ कुछ हद तक डिस्टर्ब हो जाए। लेकिन धैर्य और संयम बनाए रखें और अपने आर्थिक नियोजन को पूरी तरह एक्सप्लॉइट करके अपने कोश को और मजबूत बनाएं। क्योंकि अभी आगे खर्चे बढ़ सकते हैं।

सिंह (Leo):- बिजनेस फील्ड में आपको आज अच्छा सहयोग मिलने जा रहा है। किसी प्रकार का कांट्रेक्ट या लंबा चलने वाला काम आपके लिए धन कमाने का स्रोत बन सकता है। यदि आप आजीविका या कार्यक्षेत्र में ज्यादा उलझनें महसूस कर रहे हों, तो उसके लिए भी आपका रास्ता साफ होने जा रहा है।

कन्या (Virgo):- बीते कुछ समय से चले आ रहे थकाने वाले हालात के कारण आप कुछ अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं। आज के दिन अचानक ही सभी मसले एक-एक करके हल होते नजर आएंगे और लाभ के मार्ग में आने वाली रुकावटें भी सिमटती जाएगी। शाम तक किसी प्रियजन से मिलने का अवसर भी मिलेगा।

तुला (Libra):- इन दिनों कई प्रकार के प्रस्ताव आपके पास विचाराधीन हैं। यदि आप किसी की पराधीनता स्वीकारते हैं तो फिर ज्यादा दिन तक आपकी आजीविका स्थिर नहीं रहेगी। लेकिन अगर अपने ही बलबूते पर आगे बढ़ना चाहते हैं, तो फिर फाइनेंस की प्राब्लम आपको मजबूर करती है। यानी अकेले कुछ नहीं होगा।

वृश्चिक (Scorpio):- एक आदर्श वाक्य आपका सहारा बनता है कि भाग्य कर्म से जुड़ा है और कर्म कोई भी छोटा नहीं है। आज के दिन आपको अपने ही इस फॉर्मूले को आजमाने की नौबत आ सकती है। जिस काम को दूसरे लोग हाथ लगाने से डर रहे हैं, उसे एक चुटकी में हल करने में आपको कोई नहीं रोक सकता है।

धनु (Saggitarius):- एक्सपेरीमेंट और प्रयोग करते रहना आपकी फितरत में है। बड़ी जल्दी आप मोर्चे से हटकर दूसरे मोर्चे पर डट जाने की उतावली करते हैं। यही कारण है कि आप जल्द ही असफलता और अपने विरोधियों का टार्गेट बन जाते हैं और इन हालात से उनके दिलों को सुकून मिलता है।

मकर (Capricorn):- सब कुछ नेचर यानी कुदरत के तौर-तरीकों के अनुसार ही चलता है। रातों रात भी कभी-कभी किसी की दुनिया बदल जाती है। ऐसा ही आपके साथ भी इन दिनों हो रहा है और रोज नए-नए बदलाव आपके सामने पेश हो रहे हैं। बेहतर यही होगा कि आप अपने स्वार्थ की पूर्ति न करके किसी ऐसे काम को स्वीकार करें जिसके चलते आपका यश भी फैले और समाज में कोई आपको याद करता रहे।

कुंभ (Aquarius):- काफी लंबे अरसे के बाद ऐसा मौका मिलता है। जब सब कुछ ठीक-ठाक ढंग से आगे बढ़ने का संतोष बना रहे। आज के दिन चंद्रमा आपके फेवर में है। धन की वसूली से लेकर कागजात आदि के काम को दिन के समय निपटा सकते हैं। किसी लेन देन के कारण उत्पन्न हुए डिस्प्यूट को हल कर सकते हैं।

मीन (Pisces):- कुछ लोगों का अधिकांश समय इंतजार में ही बीत जाता है और आज-कल करते उम्र ही बीत जाती है। ऐसी ही स्थिति में आप भी अपने को महसूस करते होंगे जब कई दिनों से अटके हुए आपके जरूरी काम भी बनने में नहीं आते। आज के दिन भी कुछ ऐसा ही रूटीन अपराह्न तक रहेगा।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110

आज का पंचांग ....27 दिसम्बर 2012, गुरुवार का पंचांग.....

आज का पंचांग ....27 दिसम्बर 2012, गुरुवार का पंचांग.....
शुभ विक्रम संम्वत 2069 विश्वावसुनाम संवत्सर शाके 1934 मार्गशीर्ष मासे शुक्ल पक्षे । सूर्य उत्तरायण । शिशिर ऋतु। चतुर्दशी तिथि दोपहर 1 बज कर 27 मिनट तक । मृगशीर नक्षत्र रात 3 बज कर 3 मिनट तक । शुक्ल योग | वणिज करण दोपहर 1 बज कर 27 मिनट तक |चंद्रमा मिथुन राशी मे संचार करेगा।
प्रमुख व्रत पर्व - संभव नाथ जयंती , भैरव जयंती, श्री दत्तात्रय जयंती 
सूर्योदय - 07 बजकर 18 मिनट प्रात:, सूर्यास्त - 05 बजकर 37 मिनट
राहुकाल – दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक
यात्रा – गुरुवार को दक्षिण दिशा की और यात्रा मे दिशा शूल होता है.अर्थात इस दिन इन दिशायो की और यात्रा नहीं करनी चाहिए| अगर यात्रा करनी आवश्यक हो तो आज के दिन दही खा कर यात्रा पर निकलना दिशा शूल दोष को ख़त्म करता है.और आपकी यात्रा बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो जाती है
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

Monday, 24 December 2012

कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ...... आज का राशिफल.........25 दिसम्बर 2012, मंगलवार.......


कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ......
आज का राशिफल.........25 दिसम्बर 2012, मंगलवार.......

मेष (Aries):- किसी जमीन-जायदाद या अनाज-गल्ले के सौदे को अपने व्यापार में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप व्यापार में अच्छी रुचि रखते हैं, तो आज के दिन मिलने वाला मौका आपके लिए आगे चलकर भी फायदे का सौदा हो सकता है। इस वक्त आपके व्यापार वाले सभी ग्रह नक्षत्र ठीक चल रहे हैं।

वृष (Taurus):- यदि आप व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो किसी भी वस्तु का अच्छा स्टॉक रखकर कारोबार करना आपके लिए फायदे की बात हो सकती है। आज के दिन भी कोई ऐसी ही कोशिश आप कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको तत्काल मिल जाएगा।

मिथुन (Gemini):- यदि आप किसी का विरोध करते हैं तो उसका पक्ष भी आपके अनुकूल होना चाहिए। यह जरूरी नहीं है कि आप जिसे सही मानते हैं वह दूसरों को भी सही लगे। दिल और दिमाग के बीच काफी फासला होता है। इस फासले के बीच ही सोच-विचार की एक सीढ़ी भी हमारे पास है।

कर्क (Cancer):- आज आप कुछ मौज-मस्ती के मूड में नजर आएंगे। किसी भी काम को अपने हल्के-फुल्के अंदाज से करने में आपको मजा आएगा। अपने आगे-पीछे रहने वाले सहयोगियों के साथ भी आपको बरताव बहुत ही सहज और मनोरंजक रहेगा।

सिंह (Leo):- किसी बड़े काम की चिंता में आप अपने छोटे-मोटे कामों की उपेक्षा न करें। यह भी जरूरी है कि अपने सभी अधूरे काम जिसमें छोटा-मोटा वक्त लगता हो उसे भी पूरा कर लें। आगे चलकर आपको ही कठिनाई नहीं आएगी और समय पर सभी काम निपटाने का संतोष रहेगा।

कन्या (Virgo):- कुछ ऐसे संदेश आपको मिल रहे हैं कि अब आपके अटके हुए काम जल्दी पूरे हो जाएंगे। इससे जहां आपकी चिंताएं कम होंगी वहीं कुछ आगे के लिए भी काम करने के अवसर मिलेंगे। आप हमेशा ही आलस्य को छोड़ कर अपने काम में लगे रहते हैं। इसी विशेष गुण की आपके अंदर जो क्षमता विद्यमान है उसका फायदा भी आपको समय समय पर मिल ही जाता है।

तुला (Libra):- चंद्रमा की तरह आपका दिमाग भी बहुत जल्दी-जल्दी आगे की ओर दौड़ता है। इसका नतीजा यही होता है कि आपके पीछे कई छोटे-मोटे काम अधूरे ही छूट जाते हैं। इसी बात के कारण आज आपको कुछ फैसला करना पड़ सकता है। जहां तक हो सके कामकाज में जल्दबाजी से परहेज करें। जो भी करें सोच समझकर करें।

वृश्चिक (Scorpio):- यदि आप अपने कार्यक्षेत्र से जुडे़ हैं तो जोखिम या रिस्क लेने की आपकी आदत बदल नहीं सकती है। अपने कामकाज की व्यवस्था को ठीक करने के लिए कोई रिस्क भरा निर्णय आज आप लेने वाले हैं। यदि आपकी स्थिति सुरक्षित है ओर किसी बात का खतरा भी नहीं है तो आपके द्वारा लिया गया फैसला बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा।

धनु (Saggitarius):- आज का दिन काफी दौड़-भाग और कामकाज में उलझे रहने वाला होगा। हो सकता है आपको आने वाले दिनों की तैयारी करनी हो। किसी मांगलिक कार्य का उत्सव में सम्मिलित होने के लिए आपको आगे चलकर यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी जरूरत की वस्तुओं का ध्यान रखें।

मकर (Capricorn):- आराम और भोग-विलास करना आपके नेचर में शामिल है। यदि आप कम उम्र में व्यवसाय या कठिन नौकरी के जाल में फंस जाते हैं, तो फिर आपकी दिनचर्या एकदम बदल जाती है। आप एक कर्मठ और परिश्रमी व्यक्ति की तरह अपने काम पर जुटे हुए हैं। ऐसा ही कोई काम आज भी आपके लिए तैयार रहेगा।

कुंभ (Aquarius):- आपकी विनम्रता और सादगी ही कुछ हद तक आपको सफल बनाने में सहायक होती है, लेकिन सभी पर यकीन कर लेने से कभी-कभी धोखे का शिकार भी होना पड़ता है। निहायत शरीफ आदमी बनकर आज कोई भी कहीं भी आपके संपर्क में आ सकता है। आप स्वयं समझदार हैं। मौके को देखकर ही उसके साथ पेश आए। इसी में आपका भी फायदा है।

मीन (Pisces):- यदि आप किसी पर कानूनी कार्रवाई करने के हक में हैं, तो सभी प्रकार के तथ्यों को एकत्रित कर लें। अगर कोई दूसरा व्यक्ति दोषी होगा तो निश्चय ही उसे दंडित होना पड़ेगा। अगर आपकी पूर्व धारणा गलत हो जाएगी तो इससे दूसरे को लाभ मिल सकता है। जहां तक हो सके वाद-विवाद के मामलों से बचें। एक बार उलझने पर निकलना मुश्किल हो जाएगा।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110

आज का पंचांग ....25 दिसम्बर 2012, मंगलवार का पंचांग.....

आज का पंचांग ....25 दिसम्बर 2012, मंगलवार का पंचांग.....
शुभ विक्रम संम्वत 2069 विश्वावसुनाम संवत्सर शाके 1934 मार्गशीर्ष मासे शुक्ल पक्षे । सूर्य उत्तरायण । शिशिर ऋतु। द्वादशी तिथि सुबह 8 बज कर 3 मिनट तक । कृतिका नक्षत्र शाम 8 बज कर 58 मिनट तक । साध्य योग | बालव करण सुबह 8 बज कर 3 मिनट तक |चंद्रमा वृषभ राशी मे संचार करेगा।
प्रमुख व्रत पर्व - द्वादशी  वृद्धि,दान द्वादशी, भोम प्रदोष व्रत, क्रिसमस दिवस , बड़ा दिन,मदन मोहन मालवीय जयंती 
सूर्योदय - 07 बजकर 17 मिनट प्रात:, सूर्यास्त - 05 बजकर 36 मिनट
राहुकाल – दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक
यात्रा – मंगलवार को  उत्तर दिशा की और यात्रा मे दिशा शूल होता है.अर्थात इस दिन इन दिशायो की और यात्रा नहीं करनी चाहिए| अगर यात्रा करनी आवश्यक हो तो आज के दिन गुड खा कर यात्रा पर निकलना दिशा शूल दोष को ख़त्म करता है.और आपकी यात्रा बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो जाती है
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

Sunday, 23 December 2012

जिंदगी जिंदादिली का नाम है.........

मित्रो ! जिंदगी जिंदादिली का नाम है। और इसे खुशनुमा बनाना हम पर निर्भर करता है। ईश्वर के प्रति समर्पण का भाव हमारे भीतर संतोष का गुण विकसित करता है। धूप-छांव की तरह सुख-दुख तो आने ही है, लेकिन दोनों ही स्थितियों में जीवन खुशनुमा रहे, इसके लिए जरूरी है कि हम अपने भीतर जिंदगी के प्रति खुशी और संतोष का भाव विकसित करें...

ॐ जय माता दी ॐ

कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ...... आज का राशिफल.........24 दिसम्बर 2012, सोमवार.......


कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ......
आज का राशिफल.........24 दिसम्बर 2012, सोमवार.......

मेष (Aries):- भाग्य और कर्म का दुश्चक्र कभी-कभी आपको परिणाम से बहुत दूर ले जाता है। आज के दिन आपको कुछ ऐसा करके दिखाना होगा कि जो भी आपके कायदे और नीति निर्धारक तथ्य हैं, उन्हीं के दम पर आप अपनी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब हो जाएं।

वृष (Taurus):- आर्थिक संकट काफी समय से आपके पीछे पड़ा हुआ है। अब यह नौबत भी आ सकती है कि आपको अपनी जेब भारी करने के लिए किसी संस्था या बैंक से उधार लेने की नौबत आ जाए। आज के दिन इस दिशा में कुछ दौड़-भाग कर लेना काफी कारगर होगा। क्योंकि बिना परिश्रम के ठोस परिणाम नहीं मिल पाते।

मिथुन (Gemini):- कारोबार में पार्टनरशिप का नया दौर आपके लिए कुछ रिस्क लेकर आ रहा है। यदि आप अपने बलबूते पर कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, तो यह भी जरूरी नहीं है कि आप दूसरों की मदद से ही आगे उठ पाएंगे। बेहतर होगा कि आप अकेले ही अपने रास्ते तय करने की तरकीब अपनाएं।

कर्क (Cancer):- कुछ पुराने कामकाज और लेन-देन के मामले आज के दिन आपको छिटपुट लाभ दे सकते हैं। यदि आप ईमानदारी और कर्मठता से चलें तो आने वाले समय में भी आपका दबदबा अपने कार्यक्षेत्र में कायम रहेगा। अच्छा यही होगा कि आपके संरक्षण में चल रहे काम-धंधे जारी रहें।

सिंह (Leo):- घर परिवार के अच्छे माहौल के बावजूद कुछ मानसिक तनाव आपका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। यहां पर एक ऐसी भी अड़चन है, जो आपके गले में हड्डी बनकर अटक सकती है। यदि आप अपने शुभचिंतकों को ऐसी बात बता भी दें तो भी वो आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। इसी उलझन में दिन बीत जाएगा।

कन्या (Virgo):- क्लेश, कार्य और झगड़े वाला गोचर आज के दिन भी जारी रहेगा। जिन लोगों पर आप भरोसा करेंगे, वही लोग आपको देखकर अपना रास्ता बदल लेंगे। यदि आपके पास यथेष्ट शक्ति और धैर्य का अभाव है, तो उसे एकजुट करने में अपनी ताकत को लगा सकते हैं। अपनी लड़ाई आपको अकेले ही लड़नी होगी।

तुला (Libra):- अपने आस-पास और निकट-दूर की छवि को सुधारने में आज का दिन आपके लिए कुछ नई तरकीबें लेकर आ रहा है। आपके द्वारा किया जाने वाला पराक्रम और परोपकार किसी हद तक एक हथियार बनकर आपकी रक्षा कर सकता है। यदि इस समय आपकी इमेज सुधर जाए तो आगे आने वाले वक्त में आपको कोई समस्या नहीं होगी।

वृश्चिक (Scorpio):- आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको ज्यादा माथा-पच्ची नहीं करनी पड़ेगी। सहज रूप में ही आपके द्वारा निवेश किया गया धन एक अच्छे लाभ की शक्ल लेकर आ रहा है। इसके अलावा कुछ छोटे-मोटे काम-धंधे भी आपके लिए धन प्रदायक सिद्ध हो सकते हैं। यदि आप सजग होकर अपने पूंजी निवेश को भविष्य के लिए प्रयोग में लाएं तो आगे चलकर और भी अधिक लाभ आपको मिल जाएगा।

धनु (Saggitarius):- आज का दिन आपके लिए कई प्रकार की उपलब्धियों से सराबोर रहेगा। एक ओर जहां आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति नजर आएगी, वहीं दूसरी ओर आपकी कार्यशैली की भी लोग तारीफ करेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि कोई अचानक लाभ आज आपको शाम तक मालामाल कर दे या आपके आर्थिक संकट को दूर कर दे।

मकर (Capricorn):- कुछ समय के लिए आपके ऊपर बढ़ते खर्च का बोझ लगातार जारी है। आज भी कुछ ऐसी ही संभावनाएं दिखाई पड़ रही हैं। आपके स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में आपका बजट डांवाडोल हो सकता है। ऐसी स्थिति में अपनी जमा-पूंजी को बाहर निकालने में संकोच न करें क्योंकि समय की मांग यही है।

कुंभ (Aquarius):- इस वक्त आपके दिमाग में कई प्रकार की चीजें एकसाथ चल रही हैं। इन सब मामलों में कामयाबी के लिए आपको एकाग्र होकर सोच-विचार करना होगा। आपकी अंतरात्मा और दूरदृष्टि से जो भी मनसूबे फिलहाल कामयाबी की ओर जा रहे हैं, उन पर आज शाम तक कुछ न कुछ उपलब्धि मिल ही जाएगी।

मीन (Pisces):- आज के दिन आपके करियर और कारोबार में हालात अच्छे रहेंगे। एक संगठित शक्ति के रूप में आपकी कार्यशैली हमेशा ही कुछ न कुछ बदलाव और नए तौर तरीकों को अपनाने से सफलता के शिखर तक पहुंच जाती है। ऐसा ही परिणाम आज भी आपको मिल सकता है।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110

आज का पंचांग ....24 दिसम्बर 2012, सोमवार का पंचांग.....

आज का पंचांग ....24 दिसम्बर 2012, सोमवार का पंचांग.....
शुभ विक्रम संम्वत 2069 विश्वावसुनाम संवत्सर शाके 1934 मार्गशीर्ष मासे शुक्ल पक्षे । सूर्य उत्तरायण । शिशिर ऋतु। द्वादशी तिथि दिन रात । भरणी नक्षत्र शाम 5 बज कर 48 मिनट तक । सिद्ध योग | बव करण शाम 6 बज कर 40 मिनट तक |चंद्रमा मेष राशी मे संचार करेगा।
प्रमुख व्रत पर्व - मोक्षदा एकेदाशी व्रत, अखंड द्वादशी,व्यंजन द्वादशी
सूर्योदय - 07 बजकर 17 मिनट प्रात:, सूर्यास्त - 05 बजकर 35 मिनट
राहुकाल – सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक
यात्रा – सोमवार को पूर्व दिशा की और यात्रा मे दिशा शूल होता है.अर्थात इस दिन इन दिशायो की और यात्रा नहीं करनी चाहिए| अगर यात्रा करनी आवश्यक हो तो आज के दिन दर्पण देख कर यात्रा पर निकलना दिशा शूल दोष को ख़त्म करता है.और आपकी यात्रा बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो जाती है
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

Saturday, 22 December 2012

धन, ऐश्वर्य, विलासिता इस देश की नई संस्कृति है..

हम टीवी और अखबारों में कितनी ही चर्चा कर लें, सड़कों पर कितनी ही नारेबाजी कर लें, इस देश और समाज में क्रांति तो क्या एक अदना सा बदलाव करना भी मुश्किल है।इस सत्य का उद्घाटन हमारे नेताओं और मंत्रियों पर बहुत पहले हो चुका है। इसीलिए तो हम आर्थिक बदलाव लाना चाहते हैं, सामाजिक नहीं। पशु से बदतर लोकतंत्र से उम्मीद थी कि स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की अवधारणा का थोड़ा-बहुत एहसास असल जिंदगी में हो पाएगा। लेकिन व्यवस्था का दुश्चक्र हमें एक ही जगह गोल-गोल घुमा रहा है। धन, ऐश्वर्य, विलासिता इस देश की नई संस्कृति है..

देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी भगवान ....कितना बदल गया इंसान .....

आज का पंचांग ....23 दिसम्बर 2012, रविवार का पंचांग.....

आज का पंचांग ....23 दिसम्बर 2012, रविवार का पंचांग.....
शुभ विक्रम संम्वत 2069 विश्वावसुनाम संवत्सर शाके 1934 मार्गशीर्ष मासे शुक्ल पक्षे । सूर्य उत्तरायण । शिशिर ऋतु। एकादशी तिथि रात 5 बज कर 20 मिनट तक । अश्वनी नक्षत्र दोपहर 2 बज कर 45 मिनट तक । शिव योग | वणिज करण दोपहर 4 बज कर 2 मिनट तक |चंद्रमा मेष राशी मे संचार करेगा।
प्रमुख व्रत पर्व - मोक्षदा एकेदाशी व्रत, अखंड द्वादशी,व्यंजन द्वादशी 
सूर्योदय - 07 बजकर 17 मिनट प्रात:, सूर्यास्त - 05 बजकर 35 मिनट
राहुकाल – दोपहर 4.30 बजे से 6 बजे तक
यात्रा – रविवार को पश्चिम दिशा की और यात्रा मे दिशा शूल होता है.अर्थात इस दिन इन दिशायो की और यात्रा नहीं करनी चाहिए| अगर यात्रा करनी आवश्यक हो तो आज के दिन दलीय और घी खा कर यात्रा पर निकलना दिशा शूल दोष को ख़त्म करता है.और आपकी यात्रा बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो जाती है
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110

कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ...... आज का राशिफल.........23 दिसम्बर 2012, रविवार .......


कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ......
आज का राशिफल.........23 दिसम्बर 2012, रविवार .......

मेष (Aries):- आज के दिन आप किसी पुराने सम्बन्ध का नवीनीकरण कर सकते हैं। कुछ व्यक्तिगत एवं सामाजिक उत्तरदायित्व भी आपको पूरे करने होंगे। अपराह्न के बाद किसी पारिवारिक समारोह या उत्सव में शामिल होना पड़ सकता है। वैसे भी आजकल त्यौहारों का मौसम चल रहा है। अत: दिल खोलकर इनके साथ अपने को भी जोड़ लें। एक नई ताकत आपके अन्दर आ सकती है।

वृष (Taurus):- कोई प्रियजन या नजदीकी दोस्त आज आपको बहसबाजी या विवाद में उलझा सकता है। यदि आप अपने मिजाज को सन्तुलित नहीं रखेंगे तो बहसबाजी या आरोप-प्रत्यारोप बढ़ सकते हैं। ऐसा वातावरण आपकी छुटटी को खराब ही करेगा। अत: पहले से ही यह सोचकर चलें कि आपका इनसे ज्यादा लगाव नहीं है।

मिथुन (Gemini):- आज आपके फुर्सत और आराम के पलों को कोई प्रियजन खराब कर सकता है। हो सकता है उसकी जरूरत और मांग को पूरा करने के लिए आपको अपनी जेब भी ढीली करनी पड़े। यदि आप उसे कुछ लेन-देन के फेर में डाल देंगे तो फिर आगे चलकर उससे पीछा छुड़ाना भारी पड़ेगा। हालात देखकर काम करें।

कर्क (Cancer):- आज के दिन यदि आप अपने विरुद्ध कोई बात किसी से सुनते हैं तो उस पर अधिक गौर नहीं करें। उस व्यक्ति का भी विश्वास न करें जो आपको एक नई मुसीबत में डालने की कोशिश कर रहा है। कूटनीति और चाटुकारिता के परिणाम कभी-कभी बहुत गंभीर भी हो जाते हैं। यदि आप किसी अच्छे खान-पान की तलाश कर रहे हैं तो नजदीकी क्लब या रेस्तरां में जाना बेहतर होगा।

सिंह (Leo):- अपने घर-परिवार और जीवनशैली को अच्छे स्तर पर लाने में आप सदैव प्रयत्नशील रहे हैं। आज के दिन भी आपको किसी पुराने मसले पर फिर से विचार करके अपने घर की साज-सज्जा दुरुस्त करनी होगी। अपने द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य को नियमित रूप से अमल करने में दूसरों की मदद ले सकते हैं।

कन्या (Virgo):- आज के दिन का पूरा समय आपको अपनी दैहिक यानी शारीरिक इच्छा की पूर्ति करने में व्यतीत होगा। विपरीत योनि का कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपसे प्रेम का निवेदन कर सकता है। यदि आपके अन्दर कुछ रोमांटिक भावनाएं पैदा हो रही हों तो सम्बन्ध आगे बढ़ाने के लिए आप खुले दिल से तैयार हो सकते हैं। ऐसे सम्बन्ध आपके लिए भी टॉनिक का काम करेंगे।

तुला (Libra):- वक्त पर कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर लेना आपके लिए हमेशा ही जरूरी होता है। अवकाश के दिन भी आप कुछ न कुछ ऐसे कामों को अन्जाम दे देते हैं जो आगे चलकर आपको राहत और फुर्सत के क्षण दे देता है । अपनी चल-अचल सम्पत्ति का रख रखाव करने में आपका रविवार बखूबी इस्तेमाल हो जाएगा।

वृश्चिक (Scorpio):- किसी हाई-प्रोफाइल व्यक्ति के सम्पर्क से आपकी प्रगति और उन्नति की संभावनाएं बहुत ही मजबूत हो रही हैं। आज के दिन भी आपको ऐसे सम्पर्कों पर कुछ पानी और डाल देना चाहिए। यानी कि इन्हें अपनी तरफ से भेंट आदि देकर आगे के लिए छिटपुट लाभ के मार्ग भी खोजने चाहिए।

धनु (Saggitarius):- अपने काम को निकालने के लिए आपको युक्ति, कूटनीति और उदारतापूर्वक दान पुण्य करने का मौका भी निकालना होगा। आज के दिन भी कुछ ऐसी ही आध्यात्मिक प्रेरणा आपको धन व्यय करने में तत्पर बना सकती है। यदि आप अपने परिजनों के साथ कहीं पर कोई मनोरंजन या मौजमस्ती करना चाहें तो भी दिन का उत्तरार्ध भाग अनुकूल साबित होगा।

मकर (Capricorn):- आज के दिन आप खुद में सहनशीलता और दूसरों की मदद करने का जज्बा पैदा करने में कामयाब हो सकते हैं। इसी कारण आपके जीवन में पहले से अधिक जगमगाहट और रोशनी आ सकती है। जिसके आगे आपकी सहनशीलता और उदार मनोवृति झलक रही हो। वैसे भी आपके अन्दर लोकप्रियता और समाज-सेवा के कई आन्तरिक गुर मौजूद हैं जिनके बल पर लोग अपने आपको श्रेष्ठ साबित करते हैं।

कुंभ (Aquarius):- आज के दिन आपको पूरी तरह आराम और विश्राम करना होगा। अच्छा समय हमेशा ही एक ही रूप लेकर नहीं आता है। वक्त के मिजाज में बदलाव होते रहते हैं। यदि आप भी इसी बदलाव से प्रभावित हो रहे हैं तो आपको सन्तोष और सुख की अनुभूति मिलनी चाहिए। यदि आप और भी अच्छा वक्त देखना चाहें तो इन्तजार करना होगा।

मीन (Pisces):- रविवार के बावजूद आज के दिन आपका दिल आराम करने को नहीं मानेगा। हो सकता है सुबह-सवेरे ही कोई ऐसा भूला भटका काम आपको याद आ जाए जिसके लिए आप अपना पूरा दिन समर्पित कर सकते हैं। बिजनेस अथवा कारोबार के सिलसिले में किसी व्यक्ति विशेष से सांयकाल के समय मिल लेना बेहतर रहेगा।



सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110