कैसा रहेगा दिन........
आज का राशिफल ....दिनांक 16 जनवरी 2013, बुधवार .............
मेष( Aries): आज का दिन सुखद और आरामदायक है, उसके बाद ही कुछ अशांति व्याप्त होगी। आज के दिन आपके मन में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी। जो भी काम आप गंभीरता से करेंगे उनमें शाम तक सफलता मिल जाएगी। कुछ लोगों को चल-अचल संपत्ति का भी लाभ हो सकता है।
वृष(Taurus) : विरोधी भी पराजित होंगे और शाम तक भोग-विलास के प्रसंग भी उठेंगे। लाभदायक समय के बावजूद आपकी मन की परेशानी आज के दिन बदस्तूर जारी रहेगी। अपनी चिंताओं का समाधान करने के लिए आप कोई तीसरा रास्ता भी अपनाने की सोच सकते हैं।
मिथुन(Gemini) : वाहन आदि का लाभ भी होगा और बिगड़ते काम एकाएक बनते हुए नजर आएंगे। आज के दिन आपको किसी कठिन काम के बन जाने की खुशी प्राप्त होगी। यदि आप कुछ ओर अधिक प्रयास करेंगे तो आपकी आमदनी और आय के स्त्रोत भी बढ़ सकते हैं। ऐसी बाधाओं को भी दूर करना जरूरी है।
कर्क(Cancer): मन में अशांति और कामकाज में बाधाओं का दौर रहेगा। एक साधारण सी सफलता के चलते आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़ कर रहेगा। किसी विवाद या कानूनी मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। फिलहाल आपके शत्रु और विरोधी शान्त रहेंगे।
सिंह(Leo): सुख-आराम में विघ्न पैदा होंगे और सभी वर्ग से वैर भाव भी हो सकता है। काफी मेहनत और परिश्रम के बाद भी आज के दिन आपको वांछित लाभ की प्राप्ति में अवरोध झेलना पड़ेगा। फिलहाल अच्छा यही रहेगा कि आप धैर्य रखें और उतावली से बचें।
कन्या(Virgo): धन प्राप्ति के अलावा मनोवांछित वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति होगी। बहुत सोच-विचार और परिश्रम के बावजूद आज का दिन आपके लिए व्यर्थ की दौड़-भाग लेकर आ रहा है। अगर आप इधर-उधर भटकना छोड़ दें और शाम तक अपने काम से काम रखें तो किसी भारी खर्च या संकट से बच सकते हैं।
तुला(Libra): सुखद और सुचारू जीवन चक्र चलता रहेगा। स्वास्थ्य में अच्छा रहेगा। शारीरिक कष्ट की संभावना और मान-सम्मान का आघात लग सकता है। काफी समय के बाद अच्छे सौभाग्य और समय की बलवानता का अहसास आपको आज होने वाला है। आपके स्वास्थ्य और सामाजिक दायरे में भी सुधार आ जाएगा।
वृश्चिक(Scorpio): महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में समय व्यतीत होगा। वैसे तो आपका अधिकांश समय ठीक-ठाक ही व्यतीत हो रहा है लेकिन कुछ दिनों के लिए आपको अपने प्रत्येक काम में सावधानी रखना अच्छा रहेगा। आपको यह भी सलाह दी जाती है कि आप किसी दूसरे के विवाद या झगड़े में नहीं पड़ें।
धनु(Sagittarius): बेकार की बातों के कारण आज के दिन आपका मन कई प्रकार की परेशानियों से ग्रस्त रहेगा। हो सकता है आपको आगे चलकर किसी भारी नुकसान का भी सामना करना पड़े। किसी अटके हुए काम को बनाने के लिए दोपहर बाद का समय कुछ अनुकूल जरूर है लेकिन कुल मिलाकर समय अभी सार्थक नहीं हो पाएगा।
मकर(Capricorn): आज शाम तक कुछ अच्छे आश्वासन मिलेंगे और कहीं आने-जाने के प्रसंग भी होंगे। आज के दिन आपको किसी सोचे हुए काम को पूरा करने की अभीष्ट सिद्धि मिलेगी। दोपहर के बाद ग्रहों की तेज चाल से कुछ अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। यदि जनसंपर्क करना चाहें तो उसके लिए भी समय ठीक है।
कुंभ(Aquarius): निकटजनों और सीनियर अफसरों के साथ कहा-सुनी और क्लेश के योग हैं। उदर पीड़ा या मानसिक क्लेश बढ़ सकते हैं। आज सुबह-सुबह ही कोई अच्छा संदेश आपके शारीरिक और मानसिक कष्ट को दूर कर देगा। रोजगार और कारोबार में प्रगति होने से आगे चलकर अच्छे धनलाभ की भी आशा रहेगी। शाम तक कहीं यात्रा या दावत में जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मीन(Pisces): संयम रखना ही जरूरी होगा। कठोर परिश्रम करने के बावजूद आज के दिन आपको वांछित लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां और समय साथ नहीं देता है। कुछ ऐसा ही अवरोध आज के दिन आपको भी झेलना पड़ रहा है।
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।
No comments:
Post a Comment