Pages

Wednesday, 16 January 2013

कैसा रहेगा दिन........ आज का राशिफल ....दिनांक 17 जनवरी 2013, गुरुवार .............


कैसा रहेगा दिन........
आज का राशिफल ....दिनांक 17 जनवरी 2013, गुरुवार .............

मेष ( Aries):- आज के दिन आप कार्यक्षेत्र की योजनाओं के अलावा आर्थिक लेन-देन में लगे रहेंगे। व्यावहारिक जीवन में आपकी काम करने की तरकीब सभी को पसंद आती है। आपका किया हुआ कोई भी काम सभी के लिए एक अच्छा उदाहरण बन कर सामने आएगा।

वृष ( Taurus):- आज के दिन आपके घर और कार्यक्षेत्र की बहुत-सी गतिविधियां अपने चरम पर होंगी। अधर में लटके हुए काम पूरे करने का जज्बा आप में पैदा हो सकता है। अपने साजो-सामान और उपयोगी चीजों के रख-रखाव पर ध्यान दें। आपकी व्यावसायिक योग्यता की तारीफ हो सकती है। आप आसानी से काम का हल निकाल लेंगे।

मिथुन (Gemini):- आज के दिन  आप किसी अपरिचित व्यक्ति के बहकावे में नहीं आएंगे। अपने पार्टनर के कंजूस रवैये से बचें। यदि आप हंसते-खेलते और खुश मन से किसी काम को करने का विचार कर रहे हों, तो यह तरीका ज्यादा कारगर और आसान रहेगा। ट्रैवलिंग का प्लान बन सकता है।

कर्क ( Cancer):- अपने सीनियर अधिकारियों के बीच आप किसी महत्वपूर्ण काम को निर्धारित समय में पूरा करके सभी को आश्चर्य में डाल सकते हैं। लोगों को प्रभावित करने में आपकी बोल-चाल और भाषा शैली का अहम रोल होता है। यदि आप किसी मामले में नासमझी नहीं दिखाएं, तो आपके बराबर कार्य साधक कोई दूसरा नहीं हो सकता है।

सिंह (Leo):- व्यावसायिक मामलों को पूरी मेहनत के साथ हैंडल करेंगे। किसी महत्वपूर्ण सेमिनार या मीटिंग में आप अपनी कुशल बुद्धि और नए तौर-तरीकों से कार्य करने का योगदान दे सकते हैं। विज्ञापन और प्रचार के जरिए भी आपको लाभ मिल सकता है। अगर चाहें, तो अपने संपर्क सूत्र का उपयोग करें।

कन्या ( Virgo):- आज के दिन आप किसी मनोरंजक या चहल-पहल वाली जगह की यात्रा कर सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में आप दूसरों के प्रति दया व करूणा का भाव जाहिर करेंगे। अगर किसी के साथ कोई डील या व्यापारिक संबंध बनाने हों, तो अपने अहम को आड़े मत आने दें। किसी पुराने विवाद का भी हल निकल सकता है।

तुला ( Libra):- आज के दिन आपके कामकाज से आपका सामाजिक दायरा बढ़ता जाएगा। यदि आप समय पर अपने कार्यस्थल पर मुस्तैद रहेंगे, तो किसी सहकर्मी की गलती समय पर पकड़ कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आशीर्वाद के पात्र बनेंगे। हो सकता है इन कमियों को दूर करने में अभी तक आप असफल रहे हों लेकिन अब यह आपके लिए उन्नति का द्वार खोल सकती है।

वृश्चिक ( Scorpio):- आपके विश्वास पर कुछ लोग अपने कामकाज को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं। इसमें शर्त यह भी है कि यदि आप उन्हें समय पर अपना सहयोग व कार्यक्षमता को बढ़ाने के तौर-तरीका बताएंगे, तो आपको भी इसका लाभ तत्काल ही मिलेगा। जहां तक हो सके, अपने विश्वास को अडिग रखें।

धनु ( Sagittarius):- आज के दिन आप अपने जीवन और भावनाओं के बिगड़े हुए दौर को सही करने में समय व्यतीत करेंगे। अगर आपकी शारीरिक जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं, तो इसके लिए आप अपने घर-परिवार पर आक्षेप नहीं लगाएं। आपके प्रियजन और शुभचिंतक हमेशा ही आपके लिए कुछ न कुछ करने की पेशकश करते रहे हैं।

मकर ( Capricorn):- अपने करियर और व्यवसाय से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें और दूरदर्शिता से काम लें। अच्छे भविष्य के मद्देनजर आप जो बदलाव चाहते हैं या जो भी योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें फिलहाल गुप्त रखना ही बेहतर होगा। यह समय इधर-उधर की झूठी अफवाहों पर गौर करने का नहीं है। अपने काम को सही समय पर पूरा करने में विश्वास रखें।

कुंभ ( Aquarius):- आज के दिन आप एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में अपने आपको शक्तिशाली और अनुकूल ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पारिवारिक स्थितियों और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार के लिए भी उदार दिल से लोगों के साथ पेश आएंगे। आपकी गुणवत्ता और मूल्यांकन का यही लेवल आपको लोगों के बीच में लोकप्रिय बनाने वाला साबित होगा।

मीन ( Pisces):- आज आपकी अच्छी हेल्थ और एनर्जी की वजह से कोई नया काम शुरू हो सकता है। मनोरंजन व खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियां आपके जीवन का हिस्सा बन सकती हैं। व्यस्त होकर आप एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता कहलाएंगे। यदि आप किसी से धन वगैरह की डिमांड करेंगे तो उसके लिए भी आपका समय प्रतिकूल नहीं रहेगा। आपके कहे पर लोग विश्वास कर लेंगे।


सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।

No comments:

Post a Comment