कैसा सा रहेगा दिन........दैनिक राशिफल ......
आज का राशिफल......8 जनवरी 2013, मंगलवार .....
मेष( Aries):- आज के दिन आपके मन में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी। जो भी काम आप गंभीरता से करेंगे उन सभी प्रयासों में शाम तक सफलता मिल जाएगी। कुछ लोगों को चल और अचल संपत्ति का भी लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से किसी गहरी चिंता का भी निवारण होगा।
वृष(Taurus):- लाभदायक समय के बावजूद आपके मन की परेशानी आज बदस्तूर जारी रहेगी। अपनी चिंताओं का समाधान करने के लिए आप कोई तीसरा रास्ता भी अपनाने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी ध्यान रहे कि ऐसे प्रयासों में आपको असफलता भी मिल सकती है।
मिथुन(Gemini):- आज के दिन आपको किसी कठिन काम के बन जाने की खुशी मिलेगी। संतान पक्ष या पारिवार वालों की ओर से भी आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप कुछ और अधिक प्रयास करेंगे तो आपकी आमदनी और आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं।
कर्क(Cancer):- एक साधारण सी सफलता के चलते आज के दिन आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा। किसी कानूनी मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। फिलहाल आपके शत्रु और विरोधी शांत रहेंगे। यदि आप पूरा परहेज करें तो आपका स्वास्थ्य भी कुछ हद तक सुधर सकता है।
सिंह(Leo):- काफी, मेहनत और परिश्रम के बाद भी आज के दिन आपको वांछित लाभ की प्राप्ति में अवरोध झेलना पड़ेगा। यह भी सही है कि जितनी मेहनत और कठिन परिश्रम आजकल आप कर रहे हैं, उसके अनुरूप अच्छे परिणाम और सफलता आपको नहीं मिल पा रही है। शायद आपकी खिन्नता और चिड़चिड़ेपन का यही कारण हो सकता है।
कन्या(Virgo):- बहुत सोच विचार और परिश्रम के बावजूद आज का दिन आपके लिए व्यर्थ की दौड़भाग लेकर आ रहा है। जिस व्यक्ति से आप समय लेकर मिलने जा रहे हैं, उसका न मिलना भी आपके लिए खेद का विषय होगा। अगर आप इधर-उधर भटकना छोड़ दें और शाम तक अपने काम से काम रखें तो किसी भारी खर्च से बच सकते हैं।
तुला(Libra):- काफी समय के बाद अच्छे सौभाग्य और समय की ताकत का एहसास आपको आज होने वाला है। किसी अज्ञात व्यक्ति के जरिए आपको लाभ या कार्यक्षेत्र में तरक्की करने का अवसर मिल सकता है। आपके सामाजिक दायरे में भी सुधार आएगा।
वृश्चिक(Scorpio):- वैसे तो आपका अधिकांश समय ठीक-ठाक ही व्यतीत हो रहा है, लेकिन कुछ दिनों के लिए आपको अपने प्रत्येक काम में सावधानी बरतनी चाहिए। आपको यह भी सलाह दी जाती है कि आप किसी दूसरे के विवाद या झगड़े में नहीं पड़ें। जो भी काम आप कर रहे हैं उसमें शुरूआती कठिनाई जरूर है लेकिन यह भी सुनिश्चित है कि आगे चलकर आपको इच्छित लाभ हो सकता है।
धनु(Sagittarius):- अशुद्ध गोचर के कारण आज के दिन आपका मन कई प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त रहेगा। हो सकता है आपको आगे चलकर किसी भारी नुकसान का भी सामना करना पड़े। किसी अटके हुए काम को बनाने के लिए दोपहर बाद का समय कुछ अनुकूल जरूर है लेकिन कुल मिलाकर काम बनने में संदेह है।
मकर(Capricorn):- आज के दिन आपको किसी विचारे हुए काम को पूरा करने की अभीष्ट सिद्धि मिलेगी। जो काम आपने शुरू किए थे उनमें अच्छी प्रगति और उन्नति को देखकर आपको भी हर्ष होगा। दोपहर के बाद ग्रहों की तेज चाल से कुछ अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। यार दोस्त एवं परिजनों के बीच भी आपकी पहुंच अच्छी होगी।
कुंभ(Aquarius):- आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से काफी अच्छा व लाभपूर्ण होगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा।
मीन(Pisces):- आज रुके हुए काम पूरे होंगे। कुछ आर्थिक कारणों से योजनाओं में अड़चनें भी आ सकती हैं लेकिन मेहनत से आप अपना काम पूरा कर पाएंगे।
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।mobile no...09602500110
No comments:
Post a Comment