कैसा रहेगा दिन........
आज का राशिफल...........दिनांक 18 फरवरी 2013, सोमवार ..................
मेष( Aries): आज का दिन शुभ है। अच्छे और असरदार लोगों का साथ मिलेगा। प्रेमी से आज मिलन होगा। दिन भर उत्साह बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है, लेकिन अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है।
वृष(Taurus): आज का दिन लकी रहेगा। बिजनस और इन्वेस्टमेंट में टेंशन खत्म होगी। खास लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेगा और घूमने-फिरने का सुख भी मिलेगा। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। आपके सहयोगी आप के काम में मदद करेंगे।
मिथुन(Gemini): आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आस-पास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें, कहासुनी हो सकती है। किसी शुभ-मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। यंगस्टर्स को टीम वर्क का फायदा मिलेगा।
कर्क(Cancer): आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। अपोजिट सेक्स के साथ समय अच्छा गुजरेगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्टूडेंट्स का दिल पढ़ाई में खूब लगेगा।
सिंह(Leo): आज का दिन काफी बिजी रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढे़गी और अचानक घूमने-फिरने से फायदा हो सकता है। किसी से बहस और लेन-देन के कारण टेंशन न हो ऐसी कोशिश करें।
कन्या(Virgo): आज का दिन खुशगवार बीतेगा। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। रुकावटें हटती जाएंगी। यात्रा होगी और ईमेल या एसएमएस के जरिए जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।
तुला(Libra): आपके लिए आज का दिन ऐक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। नए मकान और गाड़ी का सुख मिलेगा। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा जो बिजनस में फायदा पहुंचाएगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है।
वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन प्रॉडक्टिव है। थोड़ी-सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा और संतोष भी मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रॉजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे काम भी बनते नजर आएंगे।
धनु(Sagittarius): आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। पढ़ाई-लिखाई में दिल लगेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, लेकिन खान-पान में सावधानी बरतने से मामला ठीक हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।
मकर(Capricorn): छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही नष्ट हो जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों और बुजुर्गों की वजह से चिंता होगी। उलझनें कम होंगी और बिजनस में जोखिम उठाने से भी नहीं चूकेंगे।
कुंभ(Aquarius): आज खाने-पीने में ज्यादा ध्यान दें। बाहर के खाने से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा ही होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सपोर्ट की बेहद जरूरत है। किसी करीबी दोस्त से पुराने झगड़े निपटाने का दिन है फायदा उठाएं।
मीन(Pisces): आज का दिन थोड़ा स्लो है। ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे में रहेंगे। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा और असरदार लोगों के अनुभव का फायदा भी मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। पैसों का नुकसान पूरा होगा लेकिन इसका पक्का इंतजाम कर लें।
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110
No comments:
Post a Comment