कैसा रहेगा दिन........
आज का राशिफल...........04 मार्च 2013, सोमवार .......
मेष (Aries):- आज आपके चारों तरफ एक प्रकार का सुखद माहौल रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेनदेन की कोई बड़ी डील तय हो जाने की खुशी होगी। हाथ में पर्याप्त धन आ जाने का सुख मिलेगा।
वृष (Taurus):- काफी समय से आप अपने घर के लिए भरपूर दौड़भाग कर रहे हैं। रोग बीमारी के बावजूद आपका चलना-फिरना काफी ज्यादा हो गया है। कुछेक आंतरिक परेशानियां आपके अंदर भी जड़ जमा रही हैं। आज आप किसी डॉक्टर या चिकित्सक से इस मामले में सलाह मशविरा ले सकते हैं।
मिथुन (Gemini):- इस समय जिस तेजी से आप आगे बढ़ रहे हैं, उसको देखकर सभी हैरान हैं। स्वयं आपकी अपनी नजर इन उपलब्धियों पर लग सकती है। अब यदि आप इसी रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाएंगे तो आपकी मान प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। बेहतर होता यदि आप बिना अपनी खुशी जाहिर किए अपने काम पर लगे रहते।
कर्क ( Cancer):- आप हमेशा ही अपने घर परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज के दिन भी किसी बड़े बहन भाई या बुजुर्ग माता-पिता की चिंता भी आपको परेशान कर सकती है। यदि आपकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन करने का विचार सबके लिए फायमेमंद हो सकता है।
सिंह (Leo):- काफी समय से आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव पीछा नहीं छोड़ रहा है। नौकरी आदि के क्षेत्र में यदि आप कुछ सुधार चाहते हैं तो आपको अपने सुख आराम को त्यागना होगा। कुछ ज्यादा समय खर्च करके आप ऐसी आजीविका प्राप्त कर सकते हैं। जिसकी उपलब्धि आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी।
कन्या (Virgo):- जिस प्रकार की दौड़भाग इन दिनों आप कर रहे हैं उसके नतीजे लाभदायक तो जरूर हैं लेकिन ऐसा नहीं लगता है कि इस प्रकार के आपाधापी आप रोज ही कर पाएंगे। फिलहाल अपने काम को पूरे उत्साह से पूरा करें। ओर जो भी आपको इससे फायदा हो सकता है उसको ग्रहण कर लें।
तुला (Libra):- इस समय आपके हाथ में बहुत ही जिम्मेदारी वाले काम अटके पड़े हैं। ऐसा लग रहा है कि आप अपने घर-परिवार के साथ उचित संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। हमेशा ही इस प्रकार से अलग-थलग पड़े रहना आपके हित में नहीं है। अगर आप चाहें तो किसी और सदस्य को भी अपनी यह जिम्मेदारी देकर अपने लिए फुर्सत निकाल सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio):- पिछले कुछ समय से आप अकारण ही चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं। यदि आप किसी सामाजिक कार्य से जुड़े हैं तो आपके सामने विरोधियों की भीड़ खड़ी हो सकती है। अगर आपके अंदर साहस और बुद्धिमानी है तो आप इन लोगों से चर्चा-परिचर्चा कर सकते हैं।
धनु (Sagittarius):- आप बहुत सारे काम एक साथ करने की क्षमता रखते हैं। कभी-कभी आपको ऐसा जटिल और भारी भरकम काम सौंप दिया जाता है जो दूसरे नहीं कर सकते हैं। इन्हीं जोखिम भरे कामों से आपकी अपनी साख बनी हुई है। आज भी कोई ऐसा ही रिस्क भरा काम आपको सौंपा जा सकता है।
मकर (Capricorn):- आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में दिनभर का समय गुजरते देर नहीं लगेगी। वरिष्ठ अधिकारी एवं सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। काफी समय से अटके हुए काम भी एकाएक ही पूरे हो जाएंगे। किसी कानूनी विवाद या मुकदमे की जीत भी आपके लिए खुशी का एक कारण होगी।
कुंभ (Aquarius):- काफी संघर्ष करने के बाद आजकल आपको परेशानियों से कुछ राहत मिल रही है। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। धन प्राप्ति के नए रास्ते बन रहे हैं। यदि आप किसी छोटे मोटे कारोबार या पार्ट टाइम व्यापार से जुडे हैं तो उसके लिए भी समय निकालना आसान होगा।
मीन (Pisces):- आजकल आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो रही है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थायी प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीद करनी चाहिए। जिस काम में आप अभी व्यस्त हैं उसे बीच में रोकने की कोशिश नहीं करें।
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110
No comments:
Post a Comment