Pages

Wednesday, 12 September 2012

कैसा रहेगा दिन........ आज का राशिफल............13 सितम्बर 2012, गुरुवार ......


कैसा रहेगा दिन........
आज का राशिफल............13 सितम्बर 2012, गुरुवार ......

मेष (Aries):- आज न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ता है, जो औरों के लिए असुविधाजनक होता है। घर के सदस्य या फिर संतान के व्यवहार से आप दुखी रहेंगे। पत्नी या प्रेमिका भी इस प्रकार के आचरण से आपको व्यथित कर सकती हैं, ताकि आप मन ही मन परेशान रहें।

वृष (Taurus):- अब समय आ गया है जब आपको अपने भंडार में से कुछ वस्तुओं को बाहर निकाल कर उसका तोल मोल करवा लेना चाहिए। चलते-फिरते लोगों से ज्यादा जान पहचान नहीं बढ़ाएं। हो सकता है कोई अवांछित व्यक्ति आपकी टोह ले रहा हो। विशेष रूप से जब आप लंबी यात्रा में हों।

मिथुन (Gemini):- आपने जिस प्रकार की पृष्ठभूमि लोगों के बीच बनाई है उसके बल पर आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। सहज ही लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। लोगों की सद्भवनाएं भी जागृत रहेंगी। दोपहर तक आर्थिक संकोच भी खत्म होंगे कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है।

कर्क (Cancer):- आज सुबह से ही कुछ प्रतिकूल समय आपके लिए चल रहा है। हो सकता है आज ही आपको स्वास्थ्य संबंधी प्रॉब्लम भी हो। दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर आदि से मिलना बेहतर रहेगा, उसके बाद आप अपने रूटीन कार्य ही करें। नए कार्य में हाथ डालना अभी ठीक नहीं।

सिंह (Leo):- इन दिनों आपका सब कुछ ठीक ठाक ही चल रहा है। कारोबार या व्यवसाय की स्थिति भी सुधरती जा रही है। किसी बड़े अधिकारी की वजह से नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत है। विरोधियों और आलोचना करने वालों के दिल में अभी गुब्बार भरा हुआ है।

कन्या (Virgo):- किसी-किसी समय आप जब अच्छे मूड में रहते हैं, तो अपने चहेतों का भला करने में पीछे नहीं रहते हैं। इसका लाभ वे चापलूस भी उठा लेते हैं, जो वास्तव में पीछे जाकर आपकी बुराई करते हैं। ऐसे ही लोगों में आज आपका समय व्यतीत होगा। जो सही पात्र हो उसका ही कल्याण करें।

तुला (Libra):- किसी परीक्षा प्रतियोगिता के लिए आपको तैयार रहना है। अगर आप अपने व्यवसाय से संबधित कोई अनुबंध लिखना चाहते हैं तो दिन के समय ही कर डालें। बाकी और कामों के लिए भी दोपहर बाद तक अच्छा समय है। उसके संतुलित होकर ही आगे का काम करना होगा।

वृश्चिक (Scorpio):- कभी-कभी कोई काम आपकी सोच और धारणा के विपरीत हो जाते हैं। जिस व्यक्ति को आप सज्जन और काम का आदमी समझते हैं वही धोखा दे जाता है। कुछ ऐसी ही घटना आज भी होगी। लेन-देन या कारोबार के चलते कोई रिस्क नहीं उठाए। बाकी मिश्रित फलदायक दिन है।

धनु (Sagittarius):- कई दिनों से आप किसी छोटे-मोटे काम के बिगड़ जाने से आश्चर्यचकित हैं। हो सकता है आज आपके इस काम में सुधार हो जाए। फिर भी किसी व्यर्थ के डर या आशंका से आपका मन अशांत रह सकता है। दोपहर बाद कुछ दौड़भाग करने से छिटपुट लाभ हो सकते हैं।

मकर (Capricorn):- आज का दिन कुछ जानकारीपूर्ण और आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। अच्छे गणमान्य जनों से मेल मुलाकात होगी और किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक होता नजर आएगा। प्रियजनों कि तरफ से भी अच्छी खबरें मिलेंगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाते वक्त आपकी सलाह ली जाएगी।

कुंभ (Aquarius):- इस समय अपने कार्यक्षेत्र में आने जाने और सभी कार्यों को समय पर निबटाने का दौर चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिंता भी बढ़ा सकते है। कोई और अच्छा शुभ समाचार की सूचना आपको मिलेगी।

मीन (Pisces):- आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चलेगा। दिन के पहले हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने लटके रहेंगे। जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लें। दोपहर बाद फिर समय ठीक नहीं है। बनते काम में रुकावटें पैदा होंगी और उसका मानसिक अवसाद शाम तक बना रहेगा।

सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110

No comments:

Post a Comment