कैसा रहेगा दिन........
आज का राशिफल.........09 अगस्त 2012, गुरुवार ...........
मेष (Aries):- मन में अशांति और असुरक्षा के बावजूद आज आप अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पूरे कर पाएंगे। आपको अपने आप ही सभी झंझट दूर करने होंगे लेकिन जब आप फुर्सत में होंगे तो किसी शुभ समाचार से आपका उत्साह और बढ़ जाएगा।
वृष (Taurus):- चंद्रमा के अच्छे गोचर के अनुसार आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायक सिद्ध होगा। आपके सभी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान हो जाएगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कोई उच्च स्तर का राजनैतिक व्यक्ति भी आपको अपने संपर्क क्षेत्र में ला सकता है।
मिथुन (Gemini):- आज का दिन आपको बहुत ही कार्यव्यस्त रखेगा। काफी दिनों से चल रही दौड़-भाग और मेहनत के बावजूद संभावित लाभ नहीं मिलने तथा अधूरे काम के पूरे नहीं हो पाने के कारण आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। पूरा दिन परिश्रम करने के बावजूद शाम के समय भी कुछ दौड़-भाग बढ़ सकती है।
कर्क (Cancer):- आज का दिन आपके कारोबार और काम-काज के लिए बहुत ही अनुकूल और शुभ साबित होगा। आपके सामाजिक और राजनैतिक प्रभाव क्षेत्र में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। किसी नए नेतृत्व या कार्यक्षेत्र में आपकी पहुंच बन जाएगी।
सिंह (Leo):- कार्यक्षेत्र या व्यापार में महत्वपूर्ण काम समय पर बनते हुए नजर आएंगे। आपका स्वास्थ्य कुछ अच्छा नहीं रहेगा। मामूली खर्च भी बढ़ सकते हैं, लेकिन आपके अथक प्रयास और सूझ-बूझ की दूरदृष्टि किसी सफलता को आपके द्वार पर ला सकती है।
कन्या (Virgo):- आज सौभाग्य और कार्य सफलता आपको हर्षित करेगी। काफी समय से अटके हुए काम बन जाने से आपकी मनोदशा बहुत ही उत्साहपूर्ण रहेगी। दौड़-भाग और छोटी-मोटी यात्रा करने से आने वाले दिनों में अच्छे कारोबार के संकेत मिलेंगे। कोई नया काम करने की योजना भी फलीभूत हो सकती है।
तुला (Libra):- आज के दिन आपको व्यक्तिगत कार्यों के अलावा राजकीय और सामाजिक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। घर-मकान और वाहन आदि से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान हो जाएगा। किसी मूल्यवान वस्तु वस्त्राभूषण की प्राप्ति भी आपको हो सकती है। देश-विदेश से अच्छे समाचार या उपहार आदि मिलने की प्रबल संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio):- चंद्रमा के अनुकूल गोचर के बावजूद फिलहाल आपकी व्यक्तिगत समस्याएं कुछ चिंताएं पैदा कर सकती हैं। अपनी मौजूदा अर्थ व्यवस्था को ठीक करने तथा मान-प्रतिष्ठा को कायम रखने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। यदि आप कारोबार में अपने सहयोगी या साझेदारी की योजना बना रहे हैं, तो उस मामले में कुछ प्रगति हो सकती है।
धनु (Sagittarius):-विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी आज का दिन आपके लिए सफलता का संकेत दे रहा है। कुछ अच्छे काम बन जाने से तथा संतोषजनक धन प्राप्ति के कारण जरूरी खर्चे और जिम्मेदारी निपटाने में सहायता मिल सकती है। यदि आप किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो उसके लिए अभी थोड़ा समय ओर देना होगा।
मकर (Capricorn):-फिलहाल आपके काम-काज में अस्थिरता बनी रहेगी। आपके गिरते स्वास्थ्य के कारण आपके सगे संबंधियों को भी चिंता हो सकती है। बेहतर यही होगा कि फिलहाल आप अपनी सामर्थ्य के बाहर किसी काम को नहीं करें। जो भी आर्थिक दबाव या जरूरी खर्च आपके ऊपर आ रहे हैं उनके लिए किसी से सहयोग लेना आवश्यक होगा।
कुंभ (Aquarius):-आज का दिन आपके लिए काफी तनावपूर्ण और असुविधाजनक चल रहा है। सुबह -सुबह ही घर के किसी प्रमुख सदस्य से आपकी बहसबाजी हो सकती है। यदि आप अपने काम पर जा रहे हैं तो रास्ते में भी कोई व्यक्ति आपके साथ वाद-विवाद खड़ा कर सकता है।
मीन (Pisces):- अपने आर्थिक और व्यापारिक कार्यों को सम्पन्न करने में आज के दिन आपको अपने परिजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके निजी मित्र और दोस्त भी कुछ सकारात्मक रुख लेकर आपसे मिल सकते हैं। यथेष्ट लाभ के लिए जरूरी है कि आप योजनाबद्ध तरीके से अपने सभी कार्यों को पूरा करने की चेष्टा करें।
सौजन्य - पंडित मुकेश शास्त्री, राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र, जयपुर।Mobile.. 09602500110
Pranam Pandit ji... Dhanyewaad aap ka... Naman
ReplyDelete